फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलभूषण को पाक ने दी मौत की सजा, अब भारत के इस कदम से भूखे मरेगा पाकिस्तान

Wed, 12 Apr 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
कूलभूषण जाधव
भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कूलभूषण जाधव को मौत की सजा सुना दी। इस सजा के बाद पाकिस्तान का दांव उल्टा पड़ गया है, भारत के एक कदम ने पाकिस्तान को भूखा मरने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
इसकी सबसे बड़ी वजह है भारत और पाकिस्तान के बीच का व्यापार, जो की ताजा तल्खी की वजह से बंद होने के कगार तक चला गया है। भारत-पाक के बीच कारोबार अब महज सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा कर रह गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तान में भारत के पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण सुधीर जाधव को फांसी की सजा को लेकर दोनों मुल्कों में नए सिरे से बढ़ी तल्खी के बीच मंगलवार को महज पांच ट्रक पाक गए। वहीं सरहद पास से 139 ट्रक भारतीय सीमा में दाखिल हुए।    

4 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
 वैसे तो 124 वस्तुओं को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक समझौता है, लेकिन साल 2017 में दोनों मुल्कों के बीच केवल 24 वस्तुओं का व्यापार हुआ है। अब तो दोनों मुल्कों के बीच आलू, प्याज, मिर्च, टमाटर के बजाए महज सीमेंट व प्लास्टिक तक का व्यापार ही जारी है।
विज्ञापन

5 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तान से ड्राइफ्रूट व जिप्सम (पत्थर) के ट्रक सप्ताह में बामुश्किल दस-बीस आ जाते हैं, तो भारत से इतने ही ट्रक जड़ी-बूटियों व ट्रक-ट्रैक्टर के टायरों के होते हैं। मंगलवार को पाकिस्तान से 139 ट्रक आए (128 सीमेंट, 7 ट्रक जिप्सम व चार ट्रक ड्राइफ्रूट) जबकि भारत से पांच ट्रक (प्लास्टिक दाना के) पाकिस्तान गए। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते -बिगड़ते रिश्तों पर दोनों मुल्कों का व्यापार टिका है। 
विज्ञापन

6 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
दोनों मुल्कों के बीच व्यापार में गिरावट का दौर जारी है। दोनों मुल्कों के बीच रेल यातायात के जरिये व्यापार जहां कम हुआ है, वहीं सड़क मार्ग से होने वाले व्यापार में भी गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

7 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तानी व्यापारियों के पास भारतीय व्यापारियों की करोड़ों की पेमेंट फंसी है, जिसे वसूलने के लिए व्यापार को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है, लेकिन दूसरी तरफ मंगलवार को व्यापारिक वर्ग की अगुवाई कर रहे अनिल मेहरा ने पाक को चेतावनी दी है कि अगर पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण सुधीर जाधव के फांसी के फैसले को नहीं टाला गया तो भारतीय व्यापारी पाकिस्तान से व्यापार बंद कर देंगे।

8 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
 महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में तमाम ऐसे किसान हैं जो पाकिस्तान में व्यापार करने के लिए भारतीय व्यापारियों के लिए ठेके पर फसलें उगाते हैं। इस बार टमाटर की पैदावार अच्छी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में दोनों मुल्कों के बीच व्यापारिक खींचतान भी पिछले कई महीनों से चल रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
जाहिर है इस चेतावनी का असर भी दोनों देशों के व्यापार पर पड़ना लाजिमी हैं। कस्टम क्लीयरिंग एजेंट मनमीत सिंह कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच व्यापार बंद होता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें