फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
एसबीआई के डेढ़ करोड़ के कर्जदार कृष्ण ज्वैलर्स के मालिक अमित सूरी (45) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। यह वारदात घर के फर्स्ट फ्लोर पर लगभग डेढ़ बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को अमित सूरी की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

2 of 7
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वक्त घर में सूरी की मां और बेटा मौजूद थे। जबकि पिता तीर्थ राम सेक्टर-28 स्थित साईं मंदिर गए थे और पत्नी रचना ड्यूटी पर गई थी। घर में उसके माता-पिता के अलावा पत्नी रचना और पांच साल का बेटा और नौ साल की बेटी है।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

3 of 7
वारदात का किसी को कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब अमित की बेटी स्कूल से आई तो उसने अपने पिता को पंखे से लटका देखा। वह जोर से चिल्लाई कि पापा पंखे से लटके हुए हैं। बच्ची की आवाज सुनकर अमित की मां और बेटा फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे।

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

4 of 7
इसके बाद चीख पुकार मच गई और लोगों का घर में तांता लग गया। परिजनों ने घटना की सूचना सेक्टर-22 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को फंदे से उतारा। पुलिस अमित को सेक्टर-16 के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

5 of 7
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार लोन न चुका पाने के कारण बैंक ने अमित पर रिकवरी केस कर दिया था। इस मामले की कोर्ट में वीरवार को सुनवाई थी। अमित ने कोर्ट में पेशी पर जाने से पहले ही सुसाइड नोट लिख दिया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर वह कोर्ट में केस हार गया तो सुसाइड कर लेगा। वीरवार को सुबह वह अदालत में पेशी के लिए गया। जहां वह कोर्ट में केस हार गया और उसने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

6 of 7
अमित ऊर्फ गोल्डी परिवार का इकलौता वारिस था और घर में उसके अलावा कमाने वाला कोई नहीं है। कर्ज के कारण ही उसकी पत्नी रचना को भी नौकरी ज्वाइन करनी पड़ी। एक महीने पहले ही पत्नी ने प्राइवेट कंपनी में जॉब ज्वाइन की थी। पत्नी की कमाई से ही घर का खर्चा चल रहा था। अमित को यह बात अंदर ही अंदर घुट रही थी कि वह परिवार का खर्च नहीं चला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के कर्जदार ज्वेलर ने लगाया फंदा, तस्वीरें

7 of 7
अमित की सेक्टर-23 में कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से दुकान थी। बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के कारण उसने बैंक से डेढ़ करोड़ का लोन लिया। लेकिन दुकान से कमाई नहीं हुई। बैंक वाले कई दफा उसके घर का चुके थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दो महीने पहले ही उसने सेक्टर-23 स्थित कृष्ण ज्वैलर्स की दुकान तक बेच डाली थी। लोन न चुका पाने से वह काफी समय से तनाव में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें