फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग पर कोहली ने दिया करारा जवाब, बताया किसकी करते हैं इज्जत

Sat, 26 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में शुरू होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले चर्चा का विषय पिच के बजाय बॉल टेंपरिंग बन गया है, जिसमें मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली पर राजकोट टेस्ट के दौरान कृत्रिम पदार्थ लगाकर गेंद को चमकाने का आरोप है। जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो विराट ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि आईसीसी के किसी सदस्य ने उनसे संपर्क नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ के आरोप इस सीरीज पर से उनकी टीम का ध्यान हटाने की कोशिश है। मोहाली टेस्ट से पहले पत्रकारों से रूबरू हुए विराट ने कहा कि मेरे लिए आईसीसी के फैसले से ऊपर अखबार का लेख मायने नहीं रखता। हम क्रिकेटर के रूप में सिर्फ इसकी इज्जत करते हैं। किसी ने मुझे इस घटना की जानकारी दी तो मैं हंस पड़ा। अगर मैंने कुछ गलत किया होता तो आईसीसी मुझसे जरूर पूछताछ करता।
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में मिली जीत के सफर को जारी रखने के सवाल के जवाब में कोहली ने कहा कि वह जीत के सिलसिले को जारी रखना चैलेंज की तरह ले रहे हैं। कप्तान के अनुसार हम इसे एक जि॑म्मेदारी की तरह ले रहे हैं न कि किसी दबाव की तरह। मोहाली की पिच केबारे में उन्होंने कहा कि मैंने आज ही पिच देखी है और यह बेहतर है।

4 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
वापसी को लेकर उत्साहित हैं पर्थिव-
चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह तीसरे टेस्ट में जगह बनाने वाले पार्थिव पटेल के बारे में कप्तान ने कहा कि डोमेस्टिक सीजन में अच्छे प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है। टीम में वापसी को लेकर पार्थिव काफी उत्साहित भी हैं और उम्मीद है कि वह इस मौके को भुनाने में जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड की टीमों ने मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार से खेला जाना है। शुक्रवार को भारतीय टीम सुबह 9 बजे कप्तान विराट कोहली के साथ अभ्यास सत्र में पहुंच गई। यहां पहुंचकर टीम के चीफ कोच अनिल कुंबले ने कप्तान को खुद गेंदबाजी कराई। इसके बाद स्पिन गेंदबाज जयंत यादव, अश्विन और रविंद्र जडे़जा ने भी विराट को गेंद डाली। टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, शामी, भुवनेश्वर व उमेश कुमार ने भी मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी की। दोपहर बाद के सत्र में इंग्लैंड की टीम कप्तान एलिस्टर कुक के साथ टीम ने अभ्यास सत्र में तीन घंटे जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
पूर्व हॉकी कप्तान भी कोहली के कायल-
विराट कोहली के दीवाने देश केहर कोने में हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह व इंटरनेशनल  हॉकी खिलाड़ी प्रभजोत सिंह भी विराट के प्रशंसकों की सूची में शामिल हो गए हैं। प्रभजोत सिंह का बेटा विराट कोहली का प्रशंसक हैं। अभ्यास सत्र के बाद जब विराट वापस जा रहे थे तो प्रभजोत के बेटे ने विराट केसाथ फोटो भी खिचंवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें