बैंक में आपको एक फार्म मिलेगा, जिसमें 9 तरह की जानकारियां देनी होंगी। बैंक का नाम, फिर ब्रांच का नाम डालना होगा। उसके बाद बड़े अक्षरों में अपना नाम लिखें। एक कॉलम ID प्रूफ का होगा। उसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड या पैन कार्ड में से कोई एक ऑप्शन पर टिक करना होगा।
विज्ञापन
2 of 10
rupees
जिस भी ID प्रूफ के आगे निशान लगा रहे हैं, अगली लाइन में उस पर दर्ज आइडेंटिफिकेशन नंबर लिखना होगा। इसके बाद हाई डिनॉमिनेशन बैंक नोट्स की डिटेल्स देनी होंगी। यानी 500-1000 रुपये के कितने नोट दे रहे हैं और उनकी टोटल वैल्यू क्या है, यह बतानी होगी। टोटल वैल्यू को शब्दों में लिखना होगा।
विज्ञापन
3 of 10
note
- फोटो : अमर उजाला
कई बैंकों ने ATM से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसा निकालने पर लगने वाले चार्ज को माफ करने का फैसला किया है। ICICI बैंक रात 8 बजे तक काम करेंगे। अन्य बैंक तो शनिवार रविवार को शुरू रहेंगे, लेकिन ये साफ नहीं है कि क्या डाकघर भी शनिवार-रविवार खुले रहेंगे या नहीं।
4 of 10
note
आज बैंक तो खुले हैं, लेकिन एटीएम बंद हैं। कल जब एटीएम खुलेंगे तो 500-2000 के नए नोटों के अलावा 100 और 50 रुपये के नोट भी निकल सकते हैं। ईमानदारी से घर में बचत करने वाली महिलाओं और किसानों को भी डरने की जरूरत नहीं है। वे 2.5 लाख रुपये तक बैंक में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
note
टैक्स अथॉरिटीज सिर्फ बड़ी रकम जमा कराने वालों के पैसे के सोर्स पर नजर रखेगी। अगर पैसे का सोर्स जायज है और आप बैंक खातों के जरिए ये साबित कर सकते हैं कि ये पैसा आपने हालिया वक्त में अपने अकाउंट से ही निकाला था, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
note
- फोटो : ANI
आपके पास ज्यादा कैश है तो बैंक खाते में जमा कराएं। नोट बदलकर सिर्फ 4000 रुपये के ही मिल सकेंगे। अगर आपकी जरूरत ज्यादा की है तो चेक, इलेक्ट्रॉनिक मोड ऑफ पेमेंट जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, IMPS, क्रेडिट-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। इस पर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
7 of 10
एक हजार का नाोट
आपके पैसे उसी बैंक में बदले जा सकेंगे, जिस बैंक में आपका खाता है। अन्यथा तो जरूरी कागजात लेकर जाएं और पहले खाता खुलवाएं और बाद में उसमें रुपये जमा करवा सकते हैं। बाद में उसे एटीएम से निकाल सकते हैं।
8 of 10
नोट की सच्चाई
आप अपने दोस्त या रिश्तेदार के खाते के माध्यम से भी नोट जमा बदलवा सकते हैं, लेकिन जिस शख्स के खाते का इस्तेमाल आप नोट बदलने या जमा करने के लिए करना चाहते हैं, उसकी लिखित में परमिशन जरूरी है। बदलने के वक्त आपको अकाउंट होल्डर से मिली परमिशन बैंक को दिखानी होगी। साथ ही ID प्रूफ दिखाना होगा।
9 of 10
चिप की खबर गलत
- फोटो : self
आप खुद बैंक जाएं तो बेहतर रहेगा। अगर आपके लिए बिल्कुल संभव नहीं है तो आप लिखित में किसी शख्स को अधिकृत कर भेज सकते हैं। आपके रिप्रेजेंटेटिव को आपका साइन किया हुआ ऑथोरिटी लेटर और खुद का ID प्रूफ दिखाकर बैंक अफसरों से मिलना होगा।
अगर आप या आपके रिश्तेदार भारत में नहीं हैं तो ATM, कैश डिपॉजिट मशीन या कैश री-साइक्लर में नोट जमा कर सकते हैं। लेकिन नोट सिर्फ जमा होंगे। बदले नहीं जाएंगे। अगर आप भारत में नहीं हैं तो किसी शख्स को अधिकृत लेटर देकर अपनी बैंक में भेज सकते हैं। वह आपके बदले नोट बदलवा सकता है।