मोहाली में 42 लाख के जाली 2000 के नोटों के साथ पकड़े गए गिरोह के बाद ये डर फैल गया है कि कहीं आपका 2000 का नोट नकली तो नहीं। ऐसे करें पहचान।
विज्ञापन
2 of 8
2000 note
सवाल यह है 2000 के इस नए नोट की क्या पहचान है, जानिए इससे जुड़े खास फीचर्स...
नोट का फ्रंट ऐसा होगा
1- 2000 के नोट का साइज है- 66× 166 एमएम
2- सिक्योरिटी थ्रेड जिस पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI, 2000
3-मैजेंटा यानी लाल और बैंगनी का मिश्रित रंग
4- बाई और 2000 लिखा वाटरमार्क
विज्ञापन
3 of 8
2000 Note
नोट का फ्रंट ऐसा होगा
5-देवनागरी में नोट की कीमत लिखी होगी।
6-महात्मा गांधी की तस्वीर
7-नोट पर एक ज्योमैट्रिक पैटर्न हुआ है जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।
4 of 8
2000 note
नोट का फ्रंट ऐसा होगा
8-जब नोट को तिरछा किया जाता है तो थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है।
9- महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं।
10- दाईं और अशोक स्तंभ
विज्ञापन
5 of 8
नोट का पिछला हिस्सा ऐसा होगा
11- बैंकनोट के पिछले हिस्सा पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि बाईं ओर इसका प्रिंटिंग साल -2016 मुद्रित होगा।
12- मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी।
13- स्वच्छ भारत का लोगो
विज्ञापन
6 of 8
दो हजार रुपये का नोट
दृष्टिबाधितों के लिए
14- नोट के फ्रंट पर बाईं और दाईं ओर 7 लाइन बनी हुई हैं।
15- आयताकार आकृति में लिखा उभरे अक्षरों में लिखा 2000
16- महात्मा गांधी की उभरी आकृति
17- अशोक स्तंभ की उभरी हुई आकृति
विज्ञापन
7 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
ऐसा डर क्यों?
गौरतलब है कि बीते दिन नोटबंदी के बाद लोगों के पुराने हजार व 500 के नोट बदलने का झांसा देकर नकली नोट थमाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस मामले में लोगों से तीस फीसदी कमीशन भी वसूलते थे। गिरोह के मेंबरों को पुलिस ने लाल बत्ती लगी सफेद रंग की ऑडी कार में जगतपुरा पर लगाए गए स्पेशल नाके से दबोचा है। पुलिस ने उनसे 42 लाख की जाली करेंसी भी बरामद की है। आरोपियों ने यह ऑडी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी।
हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने अब तक गिरोह के तीन मेंबरों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अभिनव वर्मा जीरकपुर, विशाखा वर्मा निवासी मकान नंबर 202, सी टाइप-रेलवे फैक्टरी कपूरथला व सुमन नागपाल निवासी गगनदीप कॉलोनी लुधियाना शामिल है। पता चला है कि सुमन नागपाल ही ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए ग्राहक ढूंढता था। यह खुलासा एसपी सिटी परमिंदर सिंह ने किया है।