साध्वी रेप केस में राम रहीम को 20 की सजा हुई है। अभी और देखिए राम रहीम पर कितने क्रिमिनल केस चल रहे है।
विज्ञापन
2 of 8
Ram Rahim
जिस मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा हुई है, वह मामला साल 2002 में उठा था। साल 2000 में डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति व मीडिया को एक गुमनाम पत्र भेजा था। पत्र में साध्वी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उसके और कई अन्य साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
3 of 8
Ram Chandra Chatrapati
पत्रकार रामचंद्र हत्याकांड
सिरसा से प्रकाशित सांध्य दैनिक पूरा सच के संपादक रामचंद्र छत्रपति ने साध्वी के गुमनाम पत्र को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डेरा सच्चा सौदा के सेवकों ने 24 अक्तूबर 2002 को उन्हें दिनदहाड़े गोली मार दी। उपचार के दौरान 21 नवंबर 2002 को छत्रपति की मौत हो गई। हत्या में शामिल दो डेरा सेवक मौके पर पकड़े गए। पीड़ित परिवार ने पंजाब एवं हाईकोर्ट से मामले की सीबीआई जांच करवाने की गुहार लगाई। सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामले की सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है।
4 of 8
Ram Rahim
डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या करवाने का आरोप है। इस मामले में रणजीत सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह मामले की पैरवी की और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। बाद में सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामला पिछले 12 साल से अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
5 of 8
Ram rahim
400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला
डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि डेरा मुखी के आदेश पर उसे और 400 अन्य संतों को डेरा के अंदर नपुंसक बनाया गया था। सीबीआई जांच की मांग करते हुए चौहान ने आरोप लगाया था कि डेरा मुखी अनुयायियों को अपने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की मदद से नपुंसक बनाता है।
विज्ञापन
6 of 8
राम रहीम
मामले में जज ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने चौहान के मेडिकल परीक्षण के आदेश दिए थे, जिसमें नपुंसकता की पुष्टि हुई थी। राज्य सरकार ने एक रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें डेरा प्रमुख से जुड़े सात लोगों के बयान हुए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ अंग भंग करने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
7 of 8
पूर्व प्रबंधक फकीर चंद की गुमशुदगी मामला
पूर्व प्रबंधक फकीर चंद की गुमशुदगी मामला
वर्ष 2010 में डेरा सच्चा सौदा के पूर्व साधु रामकुमार बिश्नोई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा के पूर्व प्रबंधक फकीर चंद की गुमशुदगी का मामला उठाया था। रामकुमार का आरोप है कि फकीर चंद की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द कर दिया गया है।
मामले की अदालत के आदेश पर सीबीआई ने जांच की लेकिन कोई सबूत नहीं जुटा पाई। सीबीआई ने बाद में इस केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी। बिश्नोई ने हाईकोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी है। मामला अदालत में विचाराधीन है।