वैसे तो पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के एलान के बाद से ही कालेधन वाले इसे ठिकाने लगाने में लग गए थे। लेकिन तमाम तिकड़म के बाद भी वे आयकर विभाग की आंखों से नहीं बच सके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
नोटबंदी का असर
500और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद काले धन को लेकर अलग-अलग जानाकारियां लगातार सामने आ रही है। आयकर विभाग पिछले 10 दिनों से निगरानी में है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी भी की है।
विज्ञापन
3 of 6
नोटबंदी का असर
- फोटो : social media
छापेमारी सोना कारोबारियों पर भी हुई तो मोटी राशि का लेन-देन करने वालों के खिलाफ भी दोनों राज्यों के कई हिस्सों में रेड की गई। इसमें काले धन को ठिकाने लगाने के लिए सोना खरीदने की सूचनाओं के आधार पर भी छापेमारी हुई।
4 of 6
नोटबंदी का असर
जानकारी के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि काले धन से सोना खरीद का फायदा उठाकर ज्वैलर्स 50 हजार रुपए तोला के हिसाब से सोना बेच रहे हैं। जबकि रसीद में भी पुरानी तिथियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
नोटबंदी का असर
बताया जा रहा है कि पिछले दस दिनों में पंजाब में करीब चालीस करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा गया है। इसमें निक्कामल ज्वैलर द्वारा सेरेंडर किए गए 26 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। बताया गया है कि पीएम की घोषणा के बाद ही ज्वैलर्स के पास खरीददारी के लिए भीड़ लग गई थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज बंद कर सर्राफा कारोबारियों ने जमकर व्यापार किया।
आयकर विभाग ने नाहर ग्रुप की कुछ इकाईयों पर भी शुरू किए गए सर्वे शुक्रवार को भी जारी रहे। इस कार्रवाई में भी विंग को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा भी विभाग को कई सूत्रों से जानकारी आ रही है और विभाग पूरी तरह से होमवर्क करके अपने कदम बढ़ा रहा है।