फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

Tue, 21 Apr 2015 07:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
पैन यानी पर्मानेंट अकाउंट नंबर एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे हम कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। । यह 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बनाकर देता है। आप चाहे अपना अड्रेस बदलें। एक से दूसरी जगह जाएं। एक से दूसरे राज्य में जाएं, पैन नंबर वहीं रहता है।
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

2 of 11
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन होना जरूरी है। अगर एनुअल इनकम टैक्सेबल है तो उसे पैन लेना अनिवार्य है। इनकम टैक्सेबल नहीं है, तो पैन लेना अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैंकिंग और दूसरी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए पैन बहुत जरूरी है। पैन कार्ड कोई भी भारतीय नागरिक बनवा सकता है। इसे बच्चा बनवा सकता है। बुजुर्ग बनवा सकता है। एक नवजात बच्चे का पैन कार्ड भी बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

3 of 11
पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है। इसके लिए NSDL के पोर्टल www.tin-nsdl.com पर जाकर Services पर जाएं, वहां PAN में Apply Online ऑप्शन में New PAN पर क्लिक करें। इसके अलावा www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। लेफ्ट साइड में ऊपर PAN ऑप्शन में जाकर Apply Online पर क्लिक करें। वहां NSDL के जरिये फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। NSDL का पता है: NSDL, इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट, नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड, तीसरा फ्लोर, सफायर चैंबर्स, बानेर, पुणे-411045

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

4 of 11
पैन कार्ड बनवाने के इनकम टैक्स विभाग ने यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लिमिटेड (UTIITSL) को ऑथराइज किया है। UTIITSL की जिम्मेदारी  हर उस शहर में पैन बनाने के लिए सर्विस सेंटर बनाने की है, जहां इनकम टैक्स का ऑफिस है। इन पैन सर्विस सेंटरों की जानकारी आप यूटीआई/यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नॉलजी सविर्सेज लि. के ऑफिस से या लोकल इनकम टैक्स ऑफिस से हासिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से भी आप इन सेंटरों की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए www.incometaxindia.gov.in पर जाएं। UTIITSL का पता है: UTIITSL, प्लॉट नं. 3, सेक्टर -11, सीबीडी, बेलापुर, नवी मुंबई - 400614
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

5 of 11
पैन कार्ड बनवाने के लिए पैन सर्विस सेंटर पर जाकर आपको फॉर्म 49A लेना होता है। फॉर्म मुफ्त मिलता है। इस फॉर्म को स्टेशनरी की दुकान से खरीद सकते हैं या इनकम टैक्स की साइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। पैनकार्ड बनवाने के लिए 2 कलर फोटो, आइडेंटिटी प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी और एड्रेस प्रूफ की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी चाहिए।
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

6 of 11
आइडेंटिटी प्रूफ के लिए स्कूल छोड़ने का सटिर्फिकेट, दसवीं का सर्टिफिकेट, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान की डिग्री, पासपोर्ट, वोटर आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड चलेगा। एड्रेस प्रूफ के लिए फोन बिल, बैंक पासबुक, बिजली/पानी का बिल, क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट, एम्प्लॉयर सटिर्फिकेट, वोटर कार्ड, किराये की रसीद चलेगी।
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

7 of 11
फॉर्म भरकर जमा करने के 15 से 20 दिन के अंदर पैन कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आपके घर के पते पर आ जाता है। अगर 20 दिन बाद भी न आए तो आप रसीद पर दिए 15 अंकों के कूपन नंबर के जरिये इंटरनेट से पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए www.utiitsl.com साइट पर Services के ऑप्शन पर जाएं। यहां PAN Card ऑप्शन मिलेगा, जहां Track your PAN Card लिखा दिखाई देगा। इसे क्लिक करते ही आपके सामने दो कॉलम आएंगे। इसमें कूपन नंबर के ऑप्शन में रसीद में दिया गया कूपन नंबर डाल दें। आपके सामने पैन कार्ड का स्टेटस आ जाएगा।

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

8 of 11
आपको अपना पासपोर्ट बनवाना हो या कोई लाइसेंस, पैन कार्ड उपयोगी है। यह आईडी प्रूफ और सिग्नेचर प्रूफ के तौर पर स्वीकार किया जाता है। बैंक में अकाउंट खुलवाने के साथ कहीं से लोन लेना है तो इनमें आपको पैन कार्ड की बेहद जरूरत होगी। 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जमा या निकासी पर भी पैन नंबर देना होता है। घर में बिजली, पानी, गैस का कनेक्शन लेने के लिए, वाहन खरीदने आदि में भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

9 of 11
किसी भी तरह के करेक्शन के लिए, पता बदलवाने के लिए या फोटो बदलवाने के लिए एक ही तरीका है, आपको दोबारा अप्लाई करना होगा और पूरी प्रक्रिया दोबारा से करनी होगी। इसके लिए Request for new PAN Card or/and Changes or Correction in PAN Data फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म पैन सर्विस सेंटर से भी लिया जा सकता है। फॉर्म यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं : https://www.tin-nsdl.com/pan/downloads-pan.php

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

10 of 11
अगर आपके पास पैन है, लेकिन पैन कार्ड नहीं है या खो गया है यानी आप अपने सभी पुराने डिटेल्स के साथ नया पैन कार्ड पाना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म में हर कॉलम के लेफ्ट मोस्ट साइड में बने बॉक्स में कहीं भी टिक नहीं करना है, लेकिन सभी कॉलम भरने हैं। अगर आपके पास पैन है और आप उसमें कोई करेक्शन या बदलाव कराना चाहते हैं तो इसी फॉर्म के सभी कॉलमों को भरें और जिन सूचनाओं में आप बदलाव चाहते हैं, उनके लेफ्ट मोस्ट बॉक्स को टिक करते जाएं।
विज्ञापन

पैन कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जानना चाहेंगे आप

11 of 11
आप पुणे हेड ऑफिस के हेल्पलाइन नेबर : 020-2721-8080 पर फोन करके या 020-2721-8081 पर फैक्स करके पैनकार्ड से जानकारी ले सकते हैं। tiniinfo@nsdl.co.in पर ईमेल कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थिति एनएसडीएल के ब्रांच ऑफिस में कोई भी शिकायत कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें