फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज-हेजल की शादी की पूरी तैयारी, दिग्गजों की मौजूदगी के संग क्या होगा स्पेशल

Fri, 18 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी आईटी पार्कस्थित ललित होटल में होगी। इस शादी में भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल होंगे। युवराज की शादी को काफी प्राइवेट रखा जा रहा है, उनकी शादी चंडीगढ़ के ललित होटल में होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
हेजल के लिए खास तौर पर  युवराज की मां शबनम सिंह ने  शॉपिंग की है। वैसे युवराज सिंह आजकल रणजी ट्रॉफी मैच में व्यस्त हैं, इसलिए उनकी शॉपिंग तो उनकी मां ही कर रही हैं। युवराज के लिए उनके डिजाइनर दोस्त खासतौर पर शेरवानी तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हेजल कीच-युवराज सिंह
युवराज-हेजल की शादी पहले चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में होगी। शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसके बाद ललित होटल में में  सचिन तेंदुलकर, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी 30 नवंबर को मोहाली में ही रहेंगे तो वहीं से शादी में शामिल होंगे।

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
युवी और हेजल की सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। इसके बाद इनके बीच हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी। इस कपल के मुंबई के करीबी दोस्तों के इस शादी में उपस्थित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
इनका संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस रहेगा जबकि रिसेप्शन के दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा। युवराज और हेजल की शादी के समारोह को ‘वायएचपीएल’ अर्थात युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाएगा। आमंत्रण पत्रों का यह आइडिया डिजाइनर्स सैंडी और कपिल खुराना ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
इनकी शादी के इनविटेशनल कार्ड को वायएचपीएल यानी युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग पर आधारित कर तैयार किया गया है। युवी और हेजल की बाली(इंडोनेशिया) में सगाई हुई थी। इनकी शादी के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन हम आपको बताते है कि इनकी शादी दो जगहों पर दो परंपरानुसार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें