हरियाणा पुलिस ने भी आशंका जताई है कि जिला पुलिस पंचकूला, अंबाला, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में सड़कों के माध्यम से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाली सीमाओं पर 25, 26 और 27 नवंबर को यातायात को मोड़ा जा सकता है या सड़क को अवरुद्ध किया जा सकता है। उधर, हरियाणा पुलिस का कहना है कि इन दिनों लोग किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उक्त दिनों के लिए पहले बना लें या उसमें संशोधन कर लें। ताकि वे संभावित जाम जैसी स्थिति से बच सकें।