फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पंचायत का फरमान: हर घर से दिल्ली आंदोलन में पहुंचे किसान, न जाने पर लगेगा 1500 रुपये जुर्माना

Sat, 30 Jan 2021 02:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के बठिंडा जिले के गांव विर्क खुर्द, कराड़वाला, मानसा के नंगलकलां, बरनाला के ढिलवां के निवासियों ने पंचायत के साथ मिलकर सहमति से शुक्रवार को एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें कहा गया कि अगर कोई किसान या उसका परिवार आंदोलन में न जाने के लिए बहानेबाजी करेगा तो उस पर 1500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गांव विर्क खुर्द की सरपंच मनजीत कौर के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के बाद मीडिया के कुछ चैनल अफवाहें फैलाकर किसान आंदोलन को फेल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को पहले से भी ज्यादा मजबूत करने के लिए गांव के लोगों ने पंचायत से मिलकर आपसी सहमति से शुक्रवार को प्रस्ताव डाला है।
विज्ञापन

3 of 5
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
प्रस्ताव में किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए बातें लिखी गई है। सरपंच के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि प्रस्ताव में लिखा गया है कि गांव के पंद्रह किसानों की एक शिफ्ट एक सप्ताह के लिए आंदोलन में शिरकत करेगी। इनके आने के बाद दूसरे पंद्रह किसानों की शिफ्ट दिल्ली आंदोलन में जाएगी। 

4 of 5
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सरपंच के बेटे जगजीत सिंह ने बताया कि अगर दिल्ली आंदोलन में कोई किसान या उसका परिवार का सदस्य जानबूझकर नहीं जा रहा है तो उस पर उसकी सहमति से ही 1500 जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए कोई जबरदस्ती किसी की तरफ से नहीं की जाएगी। गरीब एवं मजबूर लोगों को प्रस्ताव से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अगर ऐसे लोग अपनी मर्जी से आंदोलन का हिस्सा बनना चाहेंगे तो उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा, अगर वह नहीं जाना चाहते तो कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। जगजीत सिंह ने बताया कि जो किसान दिल्ली आंदोलन में जाएंगे, उनकी जमीन की जरूरत के अनुसार जो देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए गांव के किसान पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एक दूसरे का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें