बठिंडा के विर्क खुर्द गांव में लोगों ने पास किया प्रस्ताव।
- फोटो : ANI
गांव के लोगों को किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली की सीमाओं पर जाना है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली है, उनकी बारी कब आएगी, इस संबंध में पर्ची डाली गई। जो किसान अपनी बारी पर दिल्ली नहीं जाएगा, उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, यदि जुर्माना नहीं अदा करेगा तो उसका गांव में बहिष्कार किया जाएगा। सभी ने इस पर सहमति जताई है। बठिंडा जिले के विर्क खुर्द, कराड़वाला व मानसा जिले के नंगलकला और बरनाला जिले के ढिलवां गांव के लोगों ने भी पंचायत के साथ मिलकर सहमति से एक प्रस्ताव पास किया है।