चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर अपने गोद लिए हुए गांव सारंगपुर में पहुंची तो अनोखे ही अंदाज में नजर आईं। आप भी देखिए तस्वीरों में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
MP Kirron Kher
- फोटो : Amar ujala
गांव सारंगपुर के लोगों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। गांव की डिस्पेंसरी में ही अब 50 किस्म की दवाईयां मुफ्त मिलेंगी, साथ ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट के अलावा एक्स-रे भी किए जाएंगे। इस डिस्पेंसरी से गांव के अलावा आस पास के 75 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। सारंगपुर की डिस्पेंसरी का उद्घाटन शनिवार को सासंद किरण खेर ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
MP Kirron Kher
- फोटो : Amar ujala
लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांव के सरपंच साधु सिंह ने गांव के विकास के लिए बहुत मेहनत किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। किरण खेर ने उपस्थित लोगों को कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दो गांव को गोद लेने जा रही है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
4 of 5
MP Kirron Kher
- फोटो : Amar ujala
मोबाइल कंप्यूटर वैन सारंगपुर गांव के युवाओं को समर्पित करते हुए सांसद किरण खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देशभर में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में 725 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मोबाइल कंप्यूटर वैन के माध्यम से आनेवाले छह महीनों में 150 नौजवानों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर किरण खेर ने राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट फॅार यूथ डेवलपमेंट के क्षेत्रीय केंद्र की तरफ से तैयार की गई वार्षिक रिपोर्ट तथा पोस्टर भी जारी किया।