केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने श्रीनगर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट की है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भी बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़-चढ़कर धनराशि जुटाएं।
विज्ञापन
खूब दिखीं किरण खेर और स्मृति ईरानी की जुगलबंदी
2 of 7
स्मृति ईरानी शनिवार को भाजपा कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ की समस्याओं की पूरी जानकारी है। शहर की सांसद किरण खेर उनसे कई बार शहर के मसलों को लेकर मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वे शहर की समस्याओं का हल करने की पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
खूब दिखीं किरण खेर और स्मृति ईरानी की जुगलबंदी
3 of 7
सांसद किरण खेर ने कहा कि वे स्मृति ईरानी को तब से जानती हैं जब उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल शुरू किया था। खेर ने कहा कि स्मृति पार्टी के लिए बेहद गंभीर रहती हैं। हमेशा वे पार्टी वर्क के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाती रहती हैं।
खूब दिखीं किरण खेर और स्मृति ईरानी की जुगलबंदी
4 of 7
सांसद किरण खेर ने कहा कि स्मृति हमेशा वे पार्टी वर्क के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाती रहती हैं। इसलिए हर बार उनकी एयरपोर्ट पर मुलाकात हो ही जाती है। खेर ने कहा कि स्मृति ने पार्टी के लिए 10 साल कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
खूब दिखीं किरण खेर और स्मृति ईरानी की जुगलबंदी
5 of 7
भाजपा कार्यालय में स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने वालों की भी खूब भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
खूब दिखीं किरण खेर और स्मृति ईरानी की जुगलबंदी
6 of 7
भाजपा कार्यालय में कई प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल और सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे।
भाजपा कार्यालय में स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ सोई के नेता भी यहां पहुंचे। सोई के नेताओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की।