लाहौर की कोट लखपत जेज में संदिग्ध हालात में मरे गुरदासपुर के गांव मुस्ताबाद सैंदा के किरपाल सिंह को अंतिम विदाई दे दी गई। रिपोर्ट और फोटोः हितेंद्र शर्मा
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
2 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर किरपाल के परिजन और गांव भर के लोग मौजूद रहे। किरपाल को मुखग्नि उनके भतीजे अश्विनी ने दी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल, तहसीलदार नवतेज सिंह सोढ़ी और एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
3 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि लाहौर की कोट लखपत राय जेल में बंद भारतीय कैदी किरपाल सिंह उर्फ दीन मोहम्मद की 11 अप्रैल को मौत हो गई थी। बताया जाता है कि किरपाल सिंह 1992 में शराब के नशे में सीमा पार करने पर पाकिस्तानी फोर्स के हाथ लग गया था। पाकिस्तान ने किरपाल सिंह को बम धमाकों के केस में फांसी की सजा दे दी थी। मंगलवार को किरपाल का शव अटारी सीमा पर उसके परिजनों की मौजूदगी में भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया।
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
4 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम अमृतसर के सरकारी मेडिकल कालेज के फोरेंसिक विभाग में शव का फिर से पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें पाया गया कि किरपाल के शरीर में दिल और लीवर दोनों ही नहीं थे। पाक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के बोर्ड के चेयरमैन डा. अशोक चानन्ना ने बताया कि किरपाल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
5 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद शव बटाला के एसडीएम सौरभ अरोड़ा को दिया गया। उन्होंने बताया कि किरपाल सिंह के बिसरे की केमिकल जांच के लिए पैथोलॉजी लैबोरेटरी खरड़ भेजा गया है। उसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद किरपाल के भाई रूप लाल तथा भतीजे अश्वनी को शव सौंप दिया और गुरदासपुर में शव को अग्नि के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
6 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
किरपाल सिंह के परिजनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 11 अप्रैल से पहले हमारी बात सुनी होती तो आज किरपाल सिंह जिंदा लौटते। किरपाल सिंह की बहन चरणजीत कौर और भतीजे अश्वनी ने बताया कि वे सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर को साथ लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज से मिले थे। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ बात करने में देरी कर दी। इसी बीच 11 अप्रैल को किरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पाकिस्तान की जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार, तस्वीरें
7 of 7
किरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने अभी तक किरपाल सिंह के परिजनों को सहायता राशि घोषित नहीं की है लेकिन सरकारी पैसे पर किरपाल सिंह के करीबी अपना हक जताने लगे हैं। शादी के छह माह बाद किरपाल सिंह को छोड़कर जाने वाली गुरदासपुर के गांव ओजला गांव की परमजीत कौर ने सोमवार को शव पर अपना दावा जताया। पत्रकारों से बात करते हुए परमजीत कौर ने शव उसे सौंपे जाने की मांग की है।