लोकसभा सत्र के ही अचानक सांसद किरण खेर रात को चंडीगढ़ आईं और सुबह-सुबह स्टेशन पहुंच गईं। दरअसल, आज सुबह रेलवे स्टेशन से पटना साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन चलनी थीं। सांसद खेर इसी ट्रेन को रवाना करने आईं थीं। स्पेशल ट्रेन माता तृप्ता जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भेजी गई है, जिससे सांसद खेर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। ट्रस्ट के ट्रस्टी सतबीर सिंह ने बताया कि गाड़ी की बुकिंग पर 46 लाख रुपये के करीब खर्चा आया है जिसमें 6 लाख रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी है। गाड़ी 50 घंटे तक पटना साहिब में खड़ी रहेगी और उसी में यात्री वापस आएंगे।