एक तरफ जहां किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रिटी जिंटा दिल्ली के विकेट गिरने पर पंगा न लो, पंगा न लो गाने पर जमकर झूमीं, वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गीतों पर दर्शकों ने जमकर भंगड़ा डाला। तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Kings XI first win at home ground mohali
ताश के पत्ताें की तरह बिखर गई दिल्ली की टीम
मोहाली में आईपीएल के दूसरे मैच में संडे को स्टेडियम खचाखच भरा रहा। मैच को जीतने के बाद ही दिल्ली और पंजाब के प्ले ऑफ में पहुंचने का रास्ता तैयार होना था। इसे देखते हुए टफ कंपटीशन की उम्मीद थी, लेकिन जैसे ही दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो धड़ाधड़ विकेट गिरना शुरू हो गए। संदीप ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। आधी से अधिक टीम 8.4 ओवर में ही पवेलियन लौट चुकी थी। किंग्स के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे दिल्ली की पूरी टीम 17.1 ओवर में कुल 67 के स्कोर पर ताश के पत्ताें की तरह बिखर गई।
विज्ञापन
3 of 6
Kings XI first win at home ground mohali
प्रिटी ने किया डांस
किंग्स इलेवन पंजाब के हर मैच को देखने के लिए टीम की सह मालकिन प्रिटी जिंटा स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। रविवार को जब कम स्कोर पर ही दिल्ली के एक के बाद विकेट गिर रहे थे तो दूसरी तरफ गाने पंगा न ले मेरे नाल, पंगा न ले मेरे नाल पर प्रिटी जिंटा जमकर डांस कर रहीं थीं।
4 of 6
Kings XI first win at home ground mohali
मोहाली में सबसे कम स्कोर
आईपीएल के इतिहास में मोहाली में अब तक खेले गए सभी मैचों में से किसी भी टीम का यह सबसे कम स्कोर रहा है। रविवार को पंजाब के खिलाफ दिल्ली 67 के स्कोर पर सिमट गई। इससे पहले 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को 87 के कुल स्कोर पर इसी स्टेडियम में समेटा था।
विज्ञापन
5 of 6
Kings XI first win at home ground mohali
1 घंटे 52 मिनट में मैच खत्म
किंग्स इलेवन के गेंदबाजों ने जहां पहले बेहतरीन गेंदबाजी कर दिल्ली की टीम को 67 के स्कोर पर समेट दिया वहीं बल्लेबाजों ने भी 10 ओवर में जीत हासिल कर ली। मैच 1 घंटे 52 मिनट में समाप्त हो गया, जबकि आईपीएल का एक मैच तीन घंटे का होता है।
मैच देखते ही खिले चेहरे
मैच देखने 250 बच्चे विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए थे। ये वे बच्चे हैं जोकि टिकट खरीदने में असमर्थ थे। स्टेडियम में बैठे इन बच्चों के अपने पंसदीदा क्रिकेटर को देखते ही चेहरे खिल उठे।
पंजाबी गानों पर डाला भंगड़ा
मैच के दौरान पंजाबी गानों से दर्शकों का खूब संमा बांधा गया। हर ब्रेक पर प्रसिद्ध पंजाबी गायकों के गाने चलाए गए और दर्शक भी इन पर खूब झूमते दिखे।
झंडे और बैनर लेकर पहुंचे दर्शक
पंजाब टीम को चीयर करने के लिए प्रशंसक हाथों में झंडे और बैनर लेकर आए थे। विकेट गिरने पर प्रशंसकों का जोश देखते ही बनता था।