फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अमला के तूफानी हमले से दर्शकों में भरा जोश, प्रीती भी खुश हुईं

Mon, 08 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
Mohali PCA Stadium
ट्राइसिटी में आईपीएल की बात हो और क्रिकेट प्रशंसकाें का हूजूम न उमड़े ऐसा हो नहीं सकता। ऐसा ही नजारा देखने को मिला मोहाली के मैच में...
विज्ञापन

2 of 7
Mohali PCA Stadium
मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रविवार को गुजरात लॉयंस और किंग्स इलेवन पंजाब के  मैच के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गर्मी के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों से स्टेडियम खचाखच भरा रहा। दिन में भारी गर्मी और शाम में बढ़ती उमस भी क्रिकेट प्रशंसकों का हौसला तोड़ नहीं पाई। यहां खेले गए पिछले मैच में दिल्ली को बुरी तरह से हराने के बाद किंग्स इलेवन टीम के खिलाड़ियाें के साथ-साथ प्रशंसकाें में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 7
Mohali PCA Stadium
अमला की बल्लेबाजी ने छुड़ाए लॉयंस के छक्के : 
मैच के दौरान लॉयंस की टीम से जडेजा ने किंग्स के लिए बतौर ओपनिंग करने पहुंचे हाशिम अमला का 12 रन के निजी स्कोर पर कैच छोड़ दिया। यही गुजरात टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ। हाशिम अमला ने मात्र 59 गेंदाें पर तेज तर्रार शतक ठोक डाला। इस तूफानी पारी में अमला ने 8 चौके और 5 छक्के जड़ेे। वहीं दूसरे छोर पर अमला के साथ दे रहे शॉन मार्श ने भी 37 गेंदाें पर 5 चौकों की सहायता से 50 रन बनाए। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए मात्र 69 गेंदाें पर टीम को स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया।

4 of 7
Mohali PCA Stadium
स्थानीय खिलाड़ी नहीं खेल पाए :
आईपीएल के इस सीजन में लगभग सभी मैचाें में टीम के लिए ओपनिंग करने वाले मनन वोहरा गुजरात लॉयंस के खिलाफ पंजाब टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। उनके एक्शन को दर्शकाें ने काफ ी मिस किया। मनन की जगह आलरांउडर गुरकीरत सिंह मान को टीम में जगह दी गई। गुरकीरत इस आईपीएल सीजन में यहां पर अपने पहले मैच के लिए टीम में जगह तो मिली, लेकिन बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

5 of 7
Mohali PCA Stadium
पहली विकेट गिरते ही मायूस हुए समर्थक :
टॉस हारने के बाद जब किंग्स इलेवन के खिलाड़ी जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे तो क्रिकेट प्रशंसकों को तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन जैसे ही सागवान की गेंदबाजी पर मॉर्टिन गुप्टिल शून्य पर आउट हुए तो मैदान में उपस्थित किंग्स इलेवन के प्रशंसकों में मायूसी छा गई। इसके थोड़ी देर बाद हाशिम अमला ने मैदान में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपने प्रशंसकों को झूमने और शोर मचाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
Mohali PCA Stadium
मैक्सवेल के छक्कों ने भरा जोश : 
पंजाब टीम के बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवैल अपनी आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते हैं। मैच के दौरान मैक्सवैल ने अपनी नाबाद 20 रनाें की पारी में दो जबरदस्त छक्के जड़ कर दर्शकों के जोश को और अधिक बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mohali PCA Stadium
विभिन्न राज्याें से पहुंचे टैटू और लैग बेचने वाले :
आईपीएल के मैचाें में क्रिकेट प्रशंसकाें को उनकी पंसदीदा टीम की जर्सी, लैग और टैटू बनाकर बेचने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं। इस मैच में भी प्रशंसकाें को ऐसे ही सामान और टैटू बेचने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से मोहाली स्टेडियम पहुंचे हैं। यही इनकी रोजी-रोटी है। यह लोग राजस्थान, यूपी और हरियाणा से पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें