3 दिन से लापता 4 साल का बेटा गोद में खेला तो मां खिला उठी। नशे की लत के चलते बच्चे का अपहरण हुआ था। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
अगवा बेटा मिला तो देखिए कैसे खिल उठी मां?
2 of 6
बच्चे का अपहरण किशनगढ़ से हुआ था, जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने एक जाल बिछाकर छुड़ा लिया और किडनेपर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अगवा बेटा मिला तो देखिए कैसे खिल उठी मां?
3 of 6
बच्चे का अपहरण युवक द्वारा नशे की लत को पूरी करने के लिए अगवा किया था और फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसे अंबाला रेलवे स्टेशन से दबोच लिया, जहां बच्चा भी उसके साथ था।
अगवा बेटा मिला तो देखिए कैसे खिल उठी मां?
4 of 6
25 जनवरी की शाम को किशनगढ़ से 4 साल का अजय लापता था। उसकी मां ज्ञानवती को कुछ लोगों ने बताया कि अजय को अंतिम बार गली में ही रहने वाले सुरेश कुमार के साथ देखा गया था। अजय की मां जब सुरेश के घर पहुंची तो वह भी लापता था।
विज्ञापन
अगवा बेटा मिला तो देखिए कैसे खिल उठी मां?
5 of 6
बच्चे की मां ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद एसएचओ जगबीर सिंह ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चेकिंग के लिए पुलिस की टीमें भेजीं, लेकिन कुछ पता नहीं चला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सुरेश कुमार यूपी के बरेली का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें यूपी, दो हरियाणा (अंबाला और पानीपत) और दो चंडीगढ़ भेजीं।
एएसपी परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार (25) मूलरूप से यूपी के बरेली जिले के फतेहगंज का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ में सात-आठ साल से रह रहा है और पेंटर का काम करता था। सुरेश नशे का आदी है और फिरौती की मंशा से ही बच्चे को अगवा किया था।