ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में खालिस्तान समर्थकों ने तलवारें लहराईं और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, देखिए तस्वीरें। सभी फोटोः धीरज
विज्ञापन
2 of 5
स्वर्ण मंदिर के अंदर खालिस्तानी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी पर वीरवार को श्री अकाल तख्त साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा हुआ। उग्रपंथियों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तलवारें लहराई और रेलिंग तोड़ दी। इस दौरान कई लोगों की दस्तारें भी उतर गईं।
विज्ञापन
3 of 5
स्वर्ण मंदिर के अंदर खालिस्तानी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हुई जब एसजीपीसी ने अकाल तख्त के समानांतर जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को संदेश देने से रोक दिया। अलगाववादी, कट्टरपंथी और खालिस्तानी समर्थक गुटों ने हवा में तलवारें लहरा कर खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की।
4 of 5
स्वर्ण मंदिर के अंदर खालिस्तानी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
कुछ उग्र युवकों ने श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ जाने वाले रास्ते में लगाई रेलिंग तोड़ डाली। श्री अकाल तख्त की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे इन युवकों को वहां तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स और सादी वर्दी में तैनात पुलिस जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों गुट आपस में भिड़ गए।
स्वर्ण मंदिर के अंदर खालिस्तानी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
बहस के बाद पैदा हुई तल्खी के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों की दस्तारें भी उतर गईं। एसजीपीसी की टास्क फोर्स द्वारा सुरक्षा के लिए बनाई मानव शृंखला को भी उग्रपंथी युवकों ने तोड़ डाला इसके बाद फोर्स के कुछ जवानों ने अपने साथियों को लाठियां दे दीं।
अकाल तख्त साहिब के नजदीक स्थित मीरी-पीरी संकल्प के दो महान निशान साहिब के नजदीक खड़े होकर उग्रपंथियों ने खालिस्तान समर्थक बैनर उठा कर दो घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की। कुछ नौजवान और उनके समर्थक तलवारों को लहराते हुए पवित्र परिक्रमा की तरफ चले गए जिससे श्रद्धालुओं में खौफ रहा।