पासपोर्ट बनवा लिया है तो उसे लेकर ये सावधानी जरूर बरतें, नहीं तो आप 'कानूनी' पचड़े में फंस सकते हैं और नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
इंडियन पासपोर्ट
हुआ यूं कि चंडीगढ़ सेक्टर-41बी में रहने वाले एनआरआई का पासपोर्ट गुम हो गया और उस पर कोई अज्ञात व्यक्ति 15 दिसंबर को यूके चला गया। इसका पता उस समय चला जब एनआरआई ने वापस जाने के लिए इमरजेंसी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया तो उसके पासपोर्ट के रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच चंडीगढ़ पुलिस की एफआरओ ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर तुलसी राम को दी गई।
विज्ञापन
3 of 6
indian passport
इसके बाद तुलसी राम की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर तुलसी राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सेक्टर-41बी निवासी हीरा सिंह यूके के रहने वाले हैं। 4 दिसंबर 2017 को वह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट उतरे थे। इसके बाद वह चंडीगढ़ आए थे।
4 of 6
पासपोर्ट ऑफिस
हीरा सिंह ने पुलिस को पहले दी शिकायत में कहा था कि उनका यूके से बना हुआ पासपोर्ट गुम हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका पासपोर्ट 22 अगस्त 2012 को यूके से जारी हुआ और 20 सितंबर 2022 तक वैध था। हीरा सिंह ने वापस जाने के लिए इमरजेंसी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। 6 जनवरी 2018 तक हीरा सिंह का यूके जाने के लिए इमरजेंसी पासपोर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पासपोर्ट
इस दौरान हीरा सिंह के गुम हुए पासपोर्ट की सारी डिटेल हासिल करने के लिए एसएसपी चंडीगढ़ की ओर से इंटेलिजेंस ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर को लेटर लिखकर पूरी जानकारी मांगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़ पुलिस की एफआरओ ब्रांच को बताया कि हीरा सिंह के गुम हुए पासपोर्ट का रिकार्ड चेक किया तो पता चला कि हीरा सिंह चार दिसंबर को यूके से दिल्ली एयरपोर्ट पर आए थे और 15 दिसंबर 2017 को वापस मुंबई एयरपोर्ट से यूके जा चुके हैं।
जबकि, हीरा सिंह इस अवधि में चंडीगढ़ में ही थे। आईबी ने जब हीरा सिंह के यूके से आने की फोटो और मुंबई से जाने वाले व्यक्ति की फोटो हासिल कर जांच चेक की तो दोनों की फोटो अलग-अलग पाई। इससे साफ हो गया कि एनआरआई हीरा सिंह के गुम हुए पासपोर्ट पर कोई ओर व्यक्ति यूके गया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद संबंधित मामले में केस दर्ज कर लिया है।