फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ गैंगरेपः मासूम बच्ची के साथ रेप मामले में 7 आरोपियों को देखिए, बदली गई इनकी जेल

Thu, 12 Jul 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम बच्ची के साथ रेप के सात आरोपियों का ठिकाना अब बदल गया है। मामले की सुनवाई इन दिनों पंजाब में पठानकोट जिले की सेशन कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

2 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
 जज तजविंदर सिंह केस की सुनवाई कर रहे हैं। यहां रोजाना मामले की सुनवाई होगी, वो भी कैमरे के सामने यानी सुनवाई को रिकॉर्ड किया जाएगा। केस में 221 लोगों को गवाह भी बनाया गया है और सभी लोगों की पेशी भी होगी।
विज्ञापन

3 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
मामले में सात आरोपी हैं- विशाल, एसपीओ सुरेन्द्र कुमार, दीपक खजूरिया, आनंद दत्ता, सांझी राम, तिलक राज और प्रवेश कुमार। सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बुधवार को जम्मू कश्मीर से गुरदासपुर स्थित सेंट्रल जेल लाया गया। शाम लगभग 6 बजे जम्मू कश्मीर पुलिस की गाड़ी एसपी हेम पुष्प शर्मा के नेतृत्व में सातों आरोपियों को लेकर गुरदासपुर जेल पहुंची।

4 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
सेशन जज तजविंदर सिंह की अदालत ने एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी को अदालत में बुलाकर सभी आरोपियों को लाने-ले जाने और सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी तौर पर सौंपी। यही नहीं इस मामले को निजी तौर पर मॉनिटर करने को भी कहा। इसके साथ ही जज ने गुरदासपुर केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को भी बुलाकर ऑर्डर की कापी सौंपी।
विज्ञापन

5 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
जज ने एसएसपी को आरोपियों के जान-माल, स्वास्थ्य, जेल के अंदर देख रेख तथा आरोपियों के संपर्क में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अब सातों आरोपी पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी हैं। दूसरी तरफ बचाव पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया कि बुधवार को आठवें गवाह की जिरह और गवाही खत्म हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
जिरह के दौरान गवाह ने कहा कि देव स्थान के तीन दरवाजे हैं, तीन चाबियां हैं, जो एक आरोपी तथा दो किसी अन्य के पास रहती है। उन्होंने रिकार्ड में भी बताया कि देव स्थान की मल्कियत एक आरोपी के नाम तथा छह अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज है। जो उन्होंने लिखित रूप में क्राइम ब्रांच को जमा करवा दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कठुआ गैंगरेप के आरोपी
इसी के साथ एक अन्य गवाह, जो उस वक्त हीरानगर थाने का प्रभारी था, की भी जिरह शुरू हुई। जो गुरुवार को पूरी होगी और पता चलेगा कि एफआईआर 10, 11 या 12 तारीख को लिखी थी और किसने लिखी थी। गौरतलब है कि आरोपियों ने कठुआ में 8 साल की बच्ची को गैंगरेप के बाद मार डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें