टीम इंडिया की कप्तान की नौकरी पर आया संकट टल सकता है। यानी वे डीएसपी के पद पर बनी रह सकती हैं, क्योंकि कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हरमनप्रीत कौर
दरअसल, बीए की फर्जी डिग्री मामले में कोई अंतिम फैसला लिए जाने से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और क्रिकेटर को डीएसपी पद पर बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
3 of 5
हरमनप्रीत कौर
सूत्रों के अनुसार, अब हरमनप्रीत कौर डीएसपी के पद पर बनी रह सकती हैं, लेकिन यह पद ऑनरेरी रहेगा। इसके तहत उन्हें सैलरी नहीं मिलेगी, लेकिन बीए पूरी करनी होगी। फिलहाल इस हरमनप्रीत के लिए इस व्यवस्था को अपनाने पर सरकार विचार कर रही है और जल्दी ही इसे लेकर फैसला आ सकता है।
4 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के डीएसपी पद पर आजकल खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की पड़ताल में उसकी ग्रेजुएशन की डिग्री जाली पाई गई। वह एनरोलमेंट नंबर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में ही नहीं था। अब उसकी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ बारहवीं है।
सर्विस रूल्स के मुताबिक, उसे डीएसपी नहीं बनाया जा सकता। उसे सिर्फ कांस्टेबल का पद दिया जा सकता है। वहीं अगर सरकार चाहे तो हरमनप्रीत को शैक्षणिक योग्यता में छूट देकर डीएसपी बने रहने दे सकती है।