प्यार, इकरार, फिर इजहार के खूबसूरत रुमानी पल। एक ऐसा मौका, जिसे हर सुहागन संजोकर रखना चाहती है। देखिए, करवा चौथ और 16 श्रृंगार की तैयारियों की दिलकश तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
करवा चौथ
लाल, हरे और मेहरून रंग की साड़ियों में महिलाएं, सजे थाल और उसके साथ मस्ती और धमाल। जी हां, यही नजारा रहा चंडीगढ़ के होटल केएलजी स्टारलाइट में बॉलीवुड करवाचौथ का। इसका आयोजन किया था शिप्रा गोयल ने। इस प्री करवाचौथ बैश के दौरान महिलाओं ने कई बॉलीवुड नंबरों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
3 of 6
करवा चौथ
‘आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनकर’। ये इजहार करवाचौथ पर पत्नी जहां व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगकर करती हैं। वहीं, पति भी अपनी पत्नी का साथ देकर उनकी हर ख्वाहिश पूरा करते हैं। करवाचौथ हर किसी की जिंदगी में एक खास पल सा है, जिसको खूबसूरत यादों की तरह कपल संजोते हैं।
4 of 6
करवा चौथ
तैयारियों के मद्देनजर, बाजारों में हर जगह स्टॉल लगे हुए हैं जहां पर महिलाएं रंग बिरंगी चूड़ियां लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं इस त्योहार पर मेहंदी लगाने वालों की भी खूब डिमांड बढ़ी हुई हैं। मेहंदी लगवाने के बाद महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगे सुंदर हाथों को सेल्फी में कैच करती दिखाई दीं। कुछ ने तो उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया।
विज्ञापन
5 of 6
करवा चौथ
सबसे ज्यादा महिलाएं मेहंदी के स्टॉल पर ही दिखाई दे रही थी। कहीं फुल हाथ तो कहीं हाफ हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए वे कई घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करतीं दिखाई दी। कई महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी के साथ अपने पतियों के नाम के पहले अक्षर को लिखने के लिए जोर दे रही थी।
घंटों लाइन में लगने और इंतजार के बाद जब हाथों पर मेहंदी लगी तो इनके चेहरों पर इसकी खुशी साफ-साफ झलक रही थी। शहर की मार्केट में महिलाओं के साथ-साथ कुवारीं लड़कियों में भी मेहंदी लगवाने की होड़ दिखाई दी। पाकिस्तानी डिजाइन की मेहंदी लगवाने को लेकर काफी क्रेज दिखा।