फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद की बायोपिक 'शेरशाह' पर खुलकर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, कहा- गर्व महसूस कर रहा हूं

Thu, 25 Jul 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' के बारे में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। पढ़ें विशेष बातचीत....
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
चंडीगढ़ पहुंचे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत की। दोनों कलाकार सेक्टर-35 स्थित एक होटल में फिल्म के प्रचार के लिए आए हुए थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि बायोपिक सिर्फ एक फिल्म नहीं होती। बल्कि जिस शख्स पर बायोपिक बनाई जा रही है, उसके जीवन को खुद में उतारना होता है। तब जाकर उसका किरदार निभाने की स्थिति में कलाकार आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ ने बताया कि 24 साल के नौजवान ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह कोई सेलिब्रिटी नहीं थे, लेकिन आज भी उसके परिजनों के प्रति लोगों के दिलों में जो इज्जत है, उसे मैं सलाम करता हूं। लोग आगे बढ़कर उनके परिवार की मदद के लिए आते हैं। मेरे लिए एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर फिल्म बनाना अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि है। मैंने फिल्म में काम करते हुए विक्रम बत्रा का जीवन जिया और मुझे काफी गर्व महसूस हुआ।

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ ने बताया कि जब मैंने विक्रम बत्रा के परिजनों से उनके बारे में जाना तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। सिद्धार्थ ने तुरंत हाथ दिखाते हुए कहा कि देखिए बातचीत करते हुए भी मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आप समझिए कि किस तरह का व्यक्तित्व रहा होगा विक्रम बत्रा का। ऐसे रोल करना मैं हमेशा से पसंद करता हूं। जब शरीर पर वर्दी होती है तो जोश अपने आप दोगुना हो जाता है। बता दें कि विक्रम बत्रा के जीवन पर फिल्म ‘शेरशाह’ बनाई गई है। सिद्धार्थ उसमें कैप्टन का रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा
साइना बनने के लिए लगातार मेहनत कर रही हूं
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बताया कि मेरी अगली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक है। साइना की तरह बैडमिंटन खेलने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हूं। जब स्टोरी सुनी तो काफी आसान लगा, लेकिन बैडमिंटर कोर्ट में पहुंचकर पता चला कि अभी गली बैडमिंटन खेलना आता है। अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं एक प्रश्न के उत्तर में परिणीति ने कहा कि प्रियंका से उन्हें काफी सपोर्ट मिलता है। वे समय-समय पर उन्हें सुझाव देती रहती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें