कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के बंद होने की अटकलों के बीच शो के बाकी कलाकारों की सोच अलग है। देखिए, क्या बोले। रिपोर्टः जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
कपिल का शो बंद होगा या नहीं, क्या बोले ये कलाकार?
2 of 6
मूल रूप से पंजाब के अमृतसर निवासी कपिल शर्मा के शो के बारे में भले ही कहा जा रहा हो कि 17 जनवरी को शो का आखिरी एपीसोड हो, लेकिन अंदरखाते इसके बाकी कलाकार बताते हैं कि अंदरुनी स्तर पर चैनल के साथ शो के सदस्यों की बातचीत चल रही है। अंतिम नतीजा अभी निकलेगा।
विज्ञापन
कपिल का शो बंद होगा या नहीं, क्या बोले ये कलाकार?
3 of 6
शो को लेकर कपिल शर्मा से कोई बात न हो सकी, मगर शो से जुड़ी बुआ का किरदार निभा रही अदाकारा उपासना सिंह ने कहा कि कि यह कंफर्म नहीं कि यह बंद होगा। चैनल व कपिल शर्मा के बीच कुछ विवाद है। बातचीत जारी है। कई चीजें फाइनेलाइज नहीं हुईं हैं। अगर समझौता हो जाता है तो शो शुरु भी हो सकता है। वह फिलहाल नए शो ‘संतोषी मां’ में नैगेटिव किरदार निभा रही हैं। इन दिनों वह इसकी शूटिंग में ही व्यस्त हैं।
कपिल का शो बंद होगा या नहीं, क्या बोले ये कलाकार?
4 of 6
इसी तरह शो में गुत्थी का किरदार निभा रहे दर्शकों के पसंदीदा कलाकार सुनील ग्रोवर का कहना है कि वह फिल्हाल कुछ नहीं कह सकते। चैनल के साथ उनकी इस मुद्दे पर बैठक अभी होनी है। अगर बैठक में कोई नतीजा न निकला तो बंद हो भी सकता है, फिल्हाल शूटिंग बंद है। हालांकि उनके भाई अदाकार अनिल ग्रोवर ने माना कि फिलहाल शो बंद हो रहा है। इस 17 जनवरी को शो का आखिरी एपीसोड प्रसारित होगा।
विज्ञापन
कपिल का शो बंद होगा या नहीं, क्या बोले ये कलाकार?
5 of 6
शो से जुड़े अदाकार चंदन प्रभाकर ने बताया कि फिलहाल शो कुछ माह के लिए बंद होने जा रहा है। कुछ माह में ये शो दोबारा नए क्लेवर के साथ शुरू होगा। चंदन प्रभाकर कहते हैं कि जैसे रोजाना मिठाई खाकर व्यक्ति ऊब जाता है, उसे कुछ नया खाने का दिल करता है। कुछ उसी प्रकार शो में नयापन लाने के मकसद से फिलहाल इसे बंद किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये शो किसी दूसरे चैनल पर भी शुरू हो सकता है।
उधर, कपिल शर्मा के इवेंट मैनेजिंग डायरेक्ट टीम की सदस्य शुभप्रिया ने माना कि फिलहाल शो बंद हो रहा है। अब यह सिर्फ सीजनवाइज ही आया करेगा। गौर रहे कि कपिल शर्मा का यह शो बॉलीवुड के दिग्गज अदाकारों की भी पसंद रहा है। बॉलीवुड की कोई भी फिल्म क्यों न रिलीज हो, हर टीम सबसे पहले इसी शो पर फिल्म की प्रमोशन को पहुंचती रही है। इसके बंद होने की अटकलों से शो देखने वाले दर्शकों में निराशा पाई जा रही है।