अगर आपके शरीर में जान है और आप ऊंचे पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर चुके हैं तो आप भगवान शिव के घर 'कैलाश' में घूमने की सोच सकते हैं। यात्रा शुरू होने वाली है, देखिए, पूरा शेडयूल।
विज्ञापन
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
2 of 8
कैलाश मासनसरोवर की यात्रा सबसे मुश्किल है। एक हजार किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा के बाद 36 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा है। एक यात्री पर करीब एक लाख 10 हजार रुपये तक का खर्च आएगा। यात्रा की खास बात यह है कि अगर किसी भी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे एयर लिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भक्तों का बीमा भी कराया गया है।
विज्ञापन
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
3 of 8
मानसरोवर की 36 किलोमीटर की परिक्रमा तीन दिनों में पूरा होती है। पहले दिन 11 किलोमीटर, दूसरे दिन 19 किलोमीटर और तीसरे दिन छह किलोमीटर की यात्रा होती है। दारचन से परिक्रमा शुरू होगी। दारचन से सात किलोमीटर यमद्वार है। यमद्वार से ही मुख्य परिक्रमा शुरू होगी।
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
4 of 8
चंडीगढ़ से इस साल कैलाश मानसरोवर के लिए 54 भक्त यात्रा पर जाएंगे। 34 सदस्यों का पहला जत्था 8 जून को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना होगा। जबकि दूसरा जत्था जिसमें 20 लोग होंगे। वे 23 सितंबर को रवाना होंगे।
विज्ञापन
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
5 of 8
मानसरोवर जाने वाले सभी यात्रियों को न्यालम में दो दिनों की ट्रेकिंग कराई जाएगी। दो हजार फुट की ऊंचाई पर चढ़ाकर उन्हें आगे यात्रा पर जाने दिया जाएगा। ट्रैकिंग का उद्देश्य है कि ऊंचाई पर चढ़ने वालों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत न हो। इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। न्यालम समुद्रतल से 11 हजार फुट की ऊंचाई पर है। जबकि कैलाश मानसरोवर 22 हजार फीट की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
6 of 8
यह है यात्रा का शेड्यूल: 08 जून को चंडीगढ़ से काठमांडू। 09 जून को काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन के बाद चाइना बार्डर कोदारी। 10 और 11 जून को न्यालम में रात्रि विश्राम। 12 जून को डोंगवा, 13 जून को मानसरोवर। 14 जून को दारचन और 15 जून को मानसरोवर परिक्रमा।
विज्ञापन
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
7 of 8
वापसी का शेडयूल: 16 को मानसरोवर। 17 जून को डोंगवा। 18 जून को न्यालम। 19 जून को काठमांडू। 20 जून को शाम में काठमांडू से नई दिल्ली और 21 जून की सुबह चंडीगढ़।
शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, देखिए पूरा शेडयूल
8 of 8
कैलाश मानसरोवर यात्रा संगठन,चंडीगढ़ के प्रमुख नामदेव ढींगरा का कहना है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां शुरू हैं। भक्तों में उत्साह है। अभी 34 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 08 जून को यात्रा का शुभारंभ है। भक्त बढ़ने की संभावना है। दूसरा जत्था 23 सितंबर को कैलाश मानसरोवर के लिए प्रस्थान करेगा।