फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा हत्याकांड में नया खुलासा: गुर्गा हाथ न आया तो बदला प्लान... पहले बलाचौरिया को मारा; कोई और था पहला टारगेट

Sun, 21 Dec 2025 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट में डबल मर्डर की साजिश रची गई थीा। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों के निशाने पर राणा बलाचौरिया के अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़ा एक कुख्यात गुर्गा था।
विज्ञापन
1 of 11
rana balachaur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बलाचौरिया इस हत्याकांड का पहला टारगेट नहीं था। शूटरों के निशाने पर पहले लॉरेंस गैंग से जुड़ा एक कुख्यात गुर्गा था, जो कभी बंबीहा गैंग और गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी रह चुका है। जब शूटर उसकी लोकेशन तक पहुंचने के बावजूद उसे नहीं ढूंढ पाए तो अगले ही दिन प्लान बदलते हुए राणा बलाचौरिया की हत्या कर दी।

सूत्रों का दावा है कि जिस शख्स को पहला टारगेट बनाया गया था, वह पहले बंबीहा गैंग से जुड़ा रहा है और लक्की पटियाल के साथ मिलकर भी एक बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। बाद में उसके लॉरेंस गैंग के संपर्क में आने से बंबीहा गैंग में नाराजगी बढ़ी और इसी गैंगवार की कड़ी में उसे निशाने पर लिया गया। 
 
विज्ञापन

2 of 11
गैंगस्टर डोनी बल और राणा बलाचाैरिया - फोटो : संवाद
सूत्रों ने बताया कि वह शख्स टूर्नामेंट स्थल से करीब पांच किलोमीटर के दायरे में ही मौजूद था और शूटर हत्या से एक दिन पहले उसकी तलाश में इलाके में घूमते रहे।
 
विज्ञापन

3 of 11
पत्नी के साथ राणा - फोटो : फाइल
खरड़ में रुके शूटर, फिर बदला प्लान
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले शूटर मोहाली के खरड़ इलाके में रुके थे। यहीं से उन्होंने पूरे इलाके की रेकी की और संभावित टारगेट की मूवमेंट पर नजर रखी। जब पहला टारगेट नहीं मिला तो योजना के तहत अगले दिन सोहाना कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया को निशाना बना लिया गया।

4 of 11
दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया - फोटो : फाइल
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती प्लान यह था कि पहले लॉरेंस गैंग से जुड़े गुर्गे की हत्या की जाए और उसके बाद टूर्नामेंट में राणा बलाचौरिया पर हमला किया जाए लेकिन परिस्थितियों के चलते प्लान का क्रम बदल गया। सोहाना टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर मनप्रीत औलख को भी आना था लेकिन बलाचौरिया हत्या से पहले ही कार्यक्रम रद्द हो गया। डोनी बल ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि सिंगर किसी भी तरह से निशाने पर नहीं था। 
 
विज्ञापन

5 of 11
पत्नी के साथ राणा - फोटो : फाइल
अपराधियों की फरारी का रुट ट्रेस
हत्या के बाद शूटरों के फरार होने का रूट भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहाली के सेक्टर-105 से होते हुए मोहाली के रायपुरकलां पहुंचे और वहां से चुन्नी गांव की ओर ग्रामीण इलाकों में भाग निकले। इसके बाद से दोनों शूटर करण पाठक और आदित्य कपूर का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के जिलों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन

6 of 11
राणा बलाचौरिया (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
33 लोग अब भी निशाने पर
इस बीच गैंगस्टर डोनी बल के सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। डोनी बल ने सिद्ध मूसेवाला हत्याकांड का जिक्र करते हुए दावा किया है कि कुल 35 लोग निशाने पर हैं जिनमें से दो की हत्या हो चुकी है और 33 अब भी टारगेट पर हैं।
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली स्पेशल सेल की गिरफ्त में गैंगस्टर अर्जुन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्राइसिटी पुलिस छोटी मछलियों में उलझी, मगरमच्छ फंस रहे दिल्ली स्पेशल सेल के जाल में
ट्राइसिटी में लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला पुलिस जहां अधिकतर मामलों में अपराधियों के सहयोगियों, नेटवर्क और मददगारों तक ही पहुंच पा रही है, वहीं हत्या और फायरिंग जैसी बड़ी वारदातों के मुख्य शूटर और गैंगस्टर दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ रहे हैं। बीते कुछ महीनों में ट्राइसिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल मामलों में दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है।
 

8 of 11
गैंगस्टर काला राणा को पेशी के लिए लेकर पहुंची एसटीएफ की टीम। - फोटो : संवाद
दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में हाल ही में काला राणा और नोनी राणा गैंग से जुड़े ईनामी शूटर अर्जुन को हथियारों सहित दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अर्जुन पर 7 नवंबर को मोहाली फेज-7 में एक घर के बाहर 35 राउंड फायरिंग और 9 नवंबर को जीरकपुर में होटल मालिक गगन बावा पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। दोनों ही मामलों में रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी। इन वारदातों के बाद काला राणा के नाम की पर्ची भी मौके पर फेंकी गई थी। इस केस में शुभम पंडित अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

9 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पैरी और सोनू नोल्टा हत्याकांड के आरोपी दिल्ली में दबोचे
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी और पंचकूला के पिंजौर में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की हत्या के मामलों में भी मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी दिल्ली स्पेशल सेल ने की। एक दिसंबर को पैरी और पांच जून को सोनू नोल्टा की हत्या में शामिल पीयूष पिपलानी, अंकुश समेत पांच आरोपियों को हथियारों के साथ दबोचा गया। इससे पहले पैरी हत्याकांड में चार राज्यों की पुलिस और कई विशेष टीमें लगी रहीं लेकिन मुख्य शूटरों तक पहुंचने में नाकाम रहीं।
 

10 of 11
करण पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला ट्रिपल मर्डर का खुलासा भी दिल्ली ने किया
22 दिसंबर 2024 को पंचकूला के बुर्ज कोटियां स्थित सल्तनत होटल के बाहर हुए ट्रिपल मर्डर में भी स्थानीय पुलिस 18 दिन तक खाली हाथ रही। इस गैंगवार में गैंगस्टर के भाई विक्की, उसका भांजा और एक महिला मित्र की हत्या हुई थी। आखिरकार दिल्ली स्पेशल सेल ने नंदू गैंग के कालू ककरोलिया और साहिल सोलंकी को बंगलूरू से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
 
विज्ञापन

11 of 11
आदित्य कपूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राणा बलाचौरिया हत्याकांड के शूटरों का अब तक पता नहीं
मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की हत्या के मुख्य शूटर करण पाठक और आदित्य कपूर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस केस में एशदीप की गिरफ्तारी के बाद लालड़ू में हरविंदर उर्फ मिड्डा का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर को लेकर गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें