हरियाणा के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान के लिए जासूसी की संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, पाकिस्तान गए लोगों पर भी एजेंसियों ने पैनी नजर नहीं रखी। जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति और तारीफ तीन-तीन बार, नोमान चार बार, अरमान दो बार, देंवेद्र एक बार पाकिस्तान गया, कई-कई दिन वहां रहे, पाक उच्चायोग के संपर्क में भी थे। कथित जासूसों से तंत्र बेखबर रहा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की सूचनाओं पर अब तक हरियाणा से एक के बाद एक पांच कथित जासूस पकड़े जा चुके हैं। इन सभी पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर देश की महत्वपूर्ण व गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। जासूसों के इस जाल को राज्य का खुफिया और इंटेलिजेंस विभाग पकड़ना तो दूर, भांप तक नहीं पाया।
जासूसी के इन आरोपियों ने जांच एजेंसियों को जो बयान दिए, उनसे पता चलता है कि बीते चार से छह साल से ये हरियाणा में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। कई बार पाकिस्तान गए और आए भी।
विज्ञापन
2 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा ने संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें कीं अपलोड
हिसार की ज्योति मल्होत्रा और नूंह का तारीफ तीन-तीन बार, पानीपत का नोमान इलाही चार बार, नूंह का अरमान दो बार और कैथल का देंवेद्र भी एक बार पाकिस्तान जा चुका है। इन जासूसों की दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आवाजाही भी बढ़ गई थी। ज्योति मल्होत्रा ने तो पाकिस्तान और देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें तक अपलोड तक कीं। इन सब के बावजूद खुफिया विभाग को इनकी गतिविधियों पर संदेह नहीं हुआ। लंबे अरसे से यह लोग बेरोक-टोक अपनी गतिविधियां चला रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
पाकिस्तान में महीना भर ठहरे, सोशल मीडिया पर डालीं तस्वीरें
पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने के आरोप में पकड़े गए लोग पाकिस्तान जाकर एक सप्ताह से एक माह तक ठहरे और अपनी पाकिस्तान यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। पर्यटन या धार्मिक यात्रा पर जाने वाले इतने दिन वहां क्यों रुक रहे थे, यह किसी की नजर में नहीं था।
4 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में एक माह तक ठहरीं थी। कैथल का देवेंद्र एक सप्ताह रहकर आया था। पानीपत से पकड़ा गया नोमान एक बार अवैध तरीके से पाकिस्तान गया और पाकिस्तान जाने वालों के लिए वीजा भी लगवाता रहा। नूंह से पकड़े गए अरमान व तारीफ दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मियों के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहे।
विज्ञापन
5 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
धीरे-धीरे आते गए बांग्लादेशी, अब जाकर होने लगी कार्रवाई
पहलगाम आतंकी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद अब हरियाणा में कई वर्षों से रह रहे बांग्लादेशियों पर भी सरकार कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अब तक 400 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें झज्जर में सबसे अधिक 174, रोहतक में 17, रेवाड़ी में 18, हांसी में 65, फतेहाबाद से 16 लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
इन सभी को दिल्ली के शेल्टर होम में पहुंचाया गया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग अनधिकृत रूप से प्रदेश में कई वर्षों से रह रहे थे। ऐसा नहीं है कि यह एक ही दिन में आ गए। धीरे-धीरे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आकर बसते रहे। यहां ईट-भट्ठों पर काम करते हुए परिवार बसा लिए पर इतने वर्षों में खुफिया विभाग इनको रोकने में असमर्थ रहा।
इंटेलिजेंस फेलियर नहीं, सबको आने-जाने की आजादी
कोई इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है। भारत में प्रजातंत्र है, सबको आने-जाने की आजादी है। ज्योति मल्होत्रा दस्तावेजों पर यात्रा कर रही थी। ऐसे में कुछ चीजें समय के साथ सामने आती हैं। हम इस बार जल्द ही बैठक करके सकारात्मक चीज बनाएंगे। सुरक्षा में जो कमियां थी उनको दूर किया जा रहा है। प्रदेश में यूट्यूब चैनलों, सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए राज्य में स्पेशल सेल हैं। सभी को खंगाला जा रहा है। इसके जरिए हम लगातार नजर रख रहे हैं, जिसके भी पाकिस्तान से लिंक मिल रहे या स्लीपर सेल हैं, उन पर एक्शन किया जा रहा है। -सुमिता मिश्रा, गृह सचिव हरियाणा
हरियाणा में बंद होंगे पाकिस्तानी कंटेंट वाले यू-ट्यूब चैनल
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-ट्यूबरों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे यूट्यूब चैनल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की तस्वीर, वीडियो, टिप्पणी या गुणगान है। जिस चैनल पर पाकिस्तान का नाम या तस्वीरें हैं।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से मंगलवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने छह घंटे पूछताछ की। उससे सीमा से जुड़े इलाकों के वीडियो बनाने व पहलगाम आतंकी हमले से पहले उसकी कश्मीर यात्रा के बारे में पूछा गया।
ज्योति ने पहलगाम मामले में किसी भी तरह के संबंध से इन्कार किया है। हालांकि खुलासा हुआ कि हमले के बाद भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में थी। ज्योति के कई बैंकों में खाते मिले हैं, जिनमें विदेशी मुद्रा में भी लेन-देन होता था। हाaलांकि इन खातों में कुल कितनी राशि है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है।
11 of 13
jyoti malhotra
- फोटो : सोशल मीडिया
चार दिन से पूछताछ, पुख्ता सुराग नहीं
ज्योति से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो। बुधवार को पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस इसमें कुछ खुलासा कर सकती है। वहीं, उसके मोबाइल और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
12 of 13
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer
- फोटो : facebook
दानिश ने बढ़वाई थी ज्योति की वीजा अवधि
ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। अप्रैल, 2024 की यात्रा में कुछ ऐसा था, जिससे वह शक के घेरे में आ गई। ज्योति 17 अप्रैल, 2024 को पाकिस्तान गई थी और 25 मई को लौटी। जबकि उसका वीजा कुछ दिनों का ही था। उसकी वीजा अवधि दानिश ने बढ़वाया था।
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जांच एजेंसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत सिंह से संबंधों पर पूछा तो ज्योति ने बताया कि हरकीरत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश से उसकी मुलाकात करवाई थी। दानिश के जरिये ही वह पीआईओ के संपर्क में आई थी।