फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

Tue, 05 May 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। अब आप घर बैठे ही ही अपने मोबाइल से ये काम कर सकते हैं। तस्वीरों में देखिए पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

2 of 7
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ने का फरमान जारी किया गया है। इसके लिए राज्यों को सूचना जारी कर दी गई है। गुड न्यूज ये है कि आप अब एक एसएमएस भेजकर भी वोटर कार्ड को अपने आधार से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

3 of 7
चौंक गए ना! जी हां दरअसल आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंकअप करने के लिए चुनाव आयोग ने बेहद सरल प्रक्रिया शुरू की है। भारत निर्वाचन आयोग ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर आप एक एसएमएस भेजकर भी वोटर कार्ड को अपने आधार से लिंक कर सकते हैं।

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

4 of 7
आयोग के इस कदम से उन लाखों लोगों को फायदा होगा जिन्होंने अ‌भी तक अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है। आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ने के दो फायदे होंगे। इसमें पहला मतदाता सूची का शुद्धीकरण होगा, दूसरा चुनाव आयोग भविष्य में इलेक्ट्रानिक सेवाएं जैसे कि नाम-पते में बदलाव शुद्ध करवाने की भी सुविधा दे सकता है।

विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

5 of 7
ऐसे अपने वोटर कार्ड को आप आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। सबसे पहले आप मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ECILINK टाइप कर स्पेस दें और अपना पहचान पत्र का नंबर टाइप करें। इसके बाद कुछ ही क्षणों में आपके नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

जैसे कि ECILINKवोटर कार्ड नंबर और इसे भेज दें 51969 पर।
विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

6 of 7
हालांकि इसके अलावा मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाकर भी खुद ही अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने आधार को वोटर कार्ड से लिंक करने के लिए आप टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से अपने वोटर कार्ड को 'आधार' से जोड़ें

7 of 7
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धीकरण और प्रमाणीकरण कार्यक्रम तीन मार्च से शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम 29 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने मतदाता से देशव्यापी अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें