साढे सत्रह वर्ष से 23 वर्ष तक के युवा हैं देश्ा सेवा का जज्बा है तो भारतीय सेना में आपका स्वागत है। नौकरी कर सैलरी लें और करें देश की सेवा।
विज्ञापन
युवाओं को भारतीय सेना का बुलावा, नौकरी संग करें देश सेवा
2 of 6
1 से 7 अगस्त तक सेना की भर्ती का प्रोसेस: 1 से 7 अगस्त तक सिपाही, सिपाही क्लर्क, सिपाही तकनीकी एवं सिपाही ट्रेडमैन के लिए भर्ती होने वाली है। साढे सत्रह वर्ष से 23 वर्ष तक के युवा हैं तो भारतीय सेना में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
युवाओं को भारतीय सेना का बुलावा, नौकरी संग करें देश सेवा
3 of 6
यहां पहुंचे भर्ती के लिए: भारतीय सेना की ओर से यह भर्ती रैली पंजाब के पटियाला में संगरुर रोड पटियाला के फ्लाइंग क्लब के सामने के मैदान में होगी। सेना के भर्ती डायरेक्टर कर्नल विनीत मेहता ने बताया कि भर्ती 1 अगस्त को (सोलजर तकनीकी नर्सिंग सहायक को छोड़कर) शुरु होगी। इसमें तहसील पटियाला व पातड़ां पहली अगस्त को, 2 अगस्त को तहसील राजपुरा, समाना व नाभा के सभी वर्गों के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, टोकन देना व रजिस्ट्रेशन होगी।
युवाओं को भारतीय सेना का बुलावा, नौकरी संग करें देश सेवा
4 of 6
30 अगस्त को लिखित परीक्षा: इसके अलावा 3 अगस्त को जिला फतेहगढ़ साहिब तहसील व खमाणों तहसील 4 अगस्त को जिला फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना व अमलोह तहसील के सभी वर्गों के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, टोकन देना व रजिस्ट्रेशन होगी। कर्नल ने बताया कि 5 अगस्त को उम्मीदवारों की मेडिकल जांच व 6 अगस्त को बाकी बचे उम्मीदवारों की मेडीकल जांच की जायेगी। 7 अगस्त को दस्तावेजों की अंतिम जांच होगी। वहीं 30 अगस्त को रैली के स्थान पर ही सभी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जायेगी।
विज्ञापन
युवाओं को भारतीय सेना का बुलावा, नौकरी संग करें देश सेवा
5 of 6
भर्ती की ये होगी शर्त: सिपाही जरनल ड्यूटी के लिये उम्मीदवार की उम्र साढे सत्रह वर्ष से 21 वर्ष, कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, चेस्ट 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर एवं वजन 50 किलो, सिपाही कलर्क एसकेटी के लिये उम्र सीमा साढे सत्रह साल से 23 साल, कद 162 सैंटीमीटर, चेस्ट 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो, सोलजर (तकनीकी) के लिये उम्र सीमा साढे सत्रह साल से 23 साल के भीतर, कद कम से कम 170 सैंटीमीटर होना चाहिये।
युवाओं को भारतीय सेना का बुलावा, नौकरी संग करें देश सेवा
6 of 6
सेना के भर्ती डायरेक्टर कर्नल विनीत मेहता ने बताया कि यह भर्ती रैली एक मुफ्त सेवा है। यदि कोई उम्मीदवार किसी भी फौज के कर्मचारी को रिश्वत देता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।