जाट आंदोलन के चलते मुहूर्त निकलता देख आनन-फानन में दुल्हन को दिल्ली एयरलिफ्ट करवा दिया, लेकिन रिश्तेदार शादी में पहुंच न पाए।
विज्ञापन
जाट आंदोलन इफेक्ट: दुल्हन एयरलिफ्ट, रिश्तेदार पहुंच न पाए
2 of 6
करनाल सेक्टर-13 निवासी राजीव गुप्ता की बेटी साक्षी गुप्ता की सोमवार रात को सोनीपत से आगे दिल्ली बॉर्डर पर स्थित तिवोली गार्डन में शादी थी। परिजनों के अरमान उस समय धरे रह गए, जब जीटी रोड दोबारा से जाम हो गया। स्थिति को देखते हुए मुहुर्त पर नहीं पहुंच जाने की आशंका को देखते हुए परिवार ने दिल्ली से किराए पर हेलीकॉप्टर को हायर किया।
विज्ञापन
जाट आंदोलन इफेक्ट: दुल्हन एयरलिफ्ट, रिश्तेदार पहुंच न पाए
3 of 6
दोपहर को दुल्हन को तो हेलीकॉप्टर से मैरिज पैलेस पहुंचा दिया गया, लेकिन शाम तक परिवार वाले यहीं फंसे रहे। लड़की के चाचा दीपक अग्रवाल ने बताया जाट आंदोलन के चलते कल सगाई का कार्यक्रम भी हमें रद्द करना पड़ा, लेकिन आज शादी को टालना मुमकिन नहीं था, ऐसे में तुरंत हेलीकाप्टर का इंतजाम कर दुल्हन को दिल्ली रवाना किया।
जाट आंदोलन इफेक्ट: दुल्हन एयरलिफ्ट, रिश्तेदार पहुंच न पाए
4 of 6
दीपक ने कहा की दुल्हन तो मंडप में पहुंच गई, लेकिन ना तो हम और ना ही अन्य रिश्तेदार शादी अटेंड कर पाये। रिश्तेदारों को उम्मीद थी की सरकार ने निर्णय लेकर आन्दोलन खत्म कराने की पहल की लेकिन आज भी जाम नहीं खुला और हमें पानीपत से ही वापस करनाल लौटना पड़ा। वही लड़की की दादी अलका गर्ग ने बताया की आज मेरी पोती की शादी थी, अमेरिका से भी रिश्तेदार आये थे, लेकिन आंदोलन के चलते हम शादी में नहीं जा पाये।
विज्ञापन
जाट आंदोलन इफेक्ट: दुल्हन एयरलिफ्ट, रिश्तेदार पहुंच न पाए
5 of 6
जाट आरक्षण के कारण एक दिन पहले सगाई का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। राजीव गुप्ता ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण रविवार को सगाई का कार्यक्रम रद्द किया, लेकिन सोमवार को शादी नहीं टाल सकते थे। ऐसे में तुरंत प्लेन का इंतजाम कर दुल्हन को दिल्ली रवाना किया। लड़की को हेली कोफ्टर बुलाकर लड़की को तो भेज दिया है, बाकी और कोई भी परिवार वाला नहीं जा पा रहा है।
जाट आंदोलन इफेक्ट: दुल्हन एयरलिफ्ट, रिश्तेदार पहुंच न पाए
6 of 6
इतनी कवायद के बाद दुल्हन तो मंडप तक पहुंच गई, लेकिन परिजन सड़क मार्ग से दिल्ली नहीं जा सके। अंतिम समय तक किसी राहत की इंतजार में भगवान से सब कुछ ठीक होने की कामना करते रहे। उन्होंने कहा की बड़े शौक से उन्होंने शादी की सभी तैयारियां की थी और उम्मीद थी की सोमवार को जाम खुल जाएगा, लेकिन आज भी नेशनल हाईवे बंद पड़ा है, जिससे वे करनाल में ही रुकने को मजबूर हैं।