ये पॉपुलर एक्ट्रेस एक बार सांप खा चुकी हैं और इन्हें बस एक चीज से डर लगता है। बोलने लगीं तो इनकी जिंदगी से जुड़े कई राज खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन
2 of 15
Mona Singh
हम बात कर रहे हैं जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह की। वे मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगे की जिंदगी के बारे में बात की, वहीं निजी लाइफ से जुड़े कई राज भी साझा किए। उन्होंने शहीदों और समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
3 of 15
Mona Singh
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं कि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा कि उन्होंने सांप खा लिया है।
4 of 15
Actress Mona Singh
मोना बताती हैं कि उन्हें ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि यहां कोई गालियां देता है तो कोई गुस्सा जाहिर करता है। कुछ कहने भर की देरी होती है, लोग अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। बेवजह ही दूसरों का आंकलन करने लगते हैं, इसलिए मैं ट्विटर पर हूं ही नहीं। लोगों के कमेंट्स और बेतुकी बातों को पढ़ने में अपना समय जाया नहीं करती। ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि वहां बेवजह के बवाल होते हैं।
विज्ञापन
5 of 15
Actress Mona Singh
कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका। मोना सिंह का कहना है सरहद पर तैनात जवानों पर बार-बार आतंकी हमले, घात लगाकर सैनिकों पर हमला कर उनके शव के साथ बर्बरता, जवानों पर पत्थरबाजी अब बर्दाश्त नहीं होती। आतंकवाद से निपटना मुश्किल नहीं है। सरकार चाहे तो एक दिन में पाकिस्तान को सबक सिखा सकती है।
विज्ञापन
6 of 15
Actress Mona Singh
मोना सिंह के अनुसार उनके पिता कर्नल जसबीर सिंह ने सन 1971 में भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। उस समय उनकी उम्र 22 साल की थी। इसी दौरान माइंस ब्लास्ट में उनके पिता की टांग उड़ गई थी। लेकिन यह जानने के बावजूद भी उनकी मां ने उनके पिता की बहादुरी पर गर्व करते हुए शादी की। मोना कहती हैं कि मुझे अपने पिता और मां पर गर्व है। उनके पिता ही उनके सच्चे हीरो हैं।
विज्ञापन
7 of 15
Actress Mona Singh
मोना सिंह ने कहा कि वह चिंतित हैं कि युवा आज सेना के बजाए आईटी व अन्य क्षेत्र की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। युवाओं को सेना में भागेदारी के लिए आगे आना चाहिए। मोना के अनुसार आज सेना में काफी अफसरों की जरूरत है, इसलिए युवा आगे आएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि ऐसी प्लानिंग बनी तो वे अपने पिता को रोल मॉडल बनाकर युवाओं का सेना के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी।
8 of 15
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
जस्सी जैसी कोई नहीं....में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह का किरदार कौन भूल सकता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे सोंचा है कि मोना सिंह जस्सी जैसी न होती....तो क्या होतीं? मोना सिंह होती एक शेफ। अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को पहुंची मोना सिंह ने कहा कि उनको कुकिंग सबसे ज्यादा प्रिय है। अब अपने घर की रसोईं में पहुंचती हैं तो खाने के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू हो जाता हैं।
9 of 15
मोना सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
मोना ने कहा कि फ्री होने पर उनको एक ही शौक है खाना खाने का और पकाने का। मोना सिंह ने कहा कि उनको एनर्जी वाले काम थोड़ा ज्यादा अच्छे लगते हैं। मसलन डांस में सालसा और भंगड़ा उनको प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की बात ही अलग है। यहां की एनर्जी तो उन्होंने गतका में देखी है। मोना सिंह ने बताया कि जल्द ही एक डिजिटल सीरीज में उनको देखेंगे। यह सीरीज जुलाई में शुरू होगी।
10 of 15
मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : फाइल फोटो
मोना सिंह ने कहा कि अभी वह इस सीरीज का नाम नहीं बता सकती हैं पर यह काफी प्रसिद्ध सीरीज होगी। मोना सिंह ने कहा कि जस्सी जैसी कोई नहीं पार्ट 2 बने तो वह उसमें काम करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि उनको पंजाब के एक्टर दलजीत दोसांझ सबसे शानदार लगते हैं और यदि उनको मौका मिलेगा तो वह अवश्य उनके साथ काम करना पसंद करेंगी।
11 of 15
मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने कहा कि अभी तो कैरियर की प्लानिंग है। उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने तमाम सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनको तो इस संबंध में जानकारी तक नहीं है। कृष्णा के साथ काम करने वाली मोना सिंह से जब पूछा गया कि कपिल, सुनील ग्रोवर और कृष्णा में कौन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कमेंडियन हैं तो उन्होंने कहा कि यह कैसा सवाल है? तीनों की कमेडी अपनी जगह शानदार है।
12 of 15
मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा
- फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने बताया कि उनकी बहन सोना सिंह आस्ट्रेलिया में रहती हैं और अक्सर वह कहती हैं आस्ट्रेलिया आ जाओ। वह हमेशा ही बहन को कह देती हैं कि वह भारत नहीं छोडे़ंगीं। भारत से उनको प्यार है। उनको चंडीगढ़ काफी अच्छा लगता है क्योंकि उनकी बहन की ससुराल चंडीगढ़ में है। वह चंडीगढ़ आती रहती हैं और यहां के पंजाबी सूट काफी पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि कसौली में ड्राइविंग करना, रुकना काफी प्रिय है।
13 of 15
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
- फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने कहा कि देश में अनट्रेस टैलेंट काफी ज्यादा है। चंडीगढ़ में भी उनको भरमार है। कलर्स के प्रोग्राम इंडिया बनेगा मंच का उद्देश्य ही यही है कि ज्यादा से ज्यादा टैलेंट को ट्रैप किया जा सके। यह एक ऐसा शो है जिसमें कोई भी टैलेंट दिखाया जा सकता है। यह सिर्फ सिंगिंग और डांसिंग पर बेस्ड शो नहीं है। यह शो छुपे हुए कैमरों में रिकार्ड होता है। इस शो की थीम है टैलेंट चलेगा, इंडिया रुकेगा।
14 of 15
अमर उजाला में मोना सिंह
- फोटो : amar ujala
मोना ने कहा कि आज देश में बेटियों व महिलाओं के प्रति बढ़ रहे क्राइम व अत्याचारों से वह विचलित हो जाती है। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति बेरुखी चिंता का विषय है। उनके अनुसार उनके पिता की दो मोना और सोना है और उनके पिता ने हमेशा बहुत गर्व से कहा है कि उनकी दो बेटियां है और वो बेटियों जैसे ही हैं, न कि बेटों जैसी। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अब बेटियों और बेटों में फर्क करना बंद कर दें।
वैसे तो मोना सिंह ने कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और फिल्म ‘थ्री इडियट’ उनकी यादगार फिल्म व सीरियल है। उन्होंने कहा कि ‘थ्री इडियट’ में अमीर खान केसाथ रोल करना बेहद चुनौती पूर्ण था। उन्होंने बताया कि अमीर खान सैट पर सिर्फऔर सिर्फ काम पर फोकस करते हैं, वे अपने काम की रिहर्सल बहुत करते हैं, जोकि अमूमन अन्य कलाकार नहीं कर पाते।