फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति विशेष: ऐसे कॉमेडी किंग, जिनकी 'मौत' ने लोगों को जीना सिखाया

Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी - फोटो : File Photo
लोगों को हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी 'मौत' भी लोगों को जीना सिखाती है।
विज्ञापन

2 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
25 अक्तूबर यानि आज के दिन ही 2012 में सड़क हादसे में 57 साल की उम्र में जसपाल भट्टी का निधन हो गया था। हादसे के वक्त वे कार में पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। 2013 में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भट्टी को एक साल के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था। पुलिस का मानना था कि भले ही पीछे की सीट पर बेल्ट बांधने का रूल नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने बेल्ट बांधा होता तो शायद आज वे जिंदा होते। पुलिस ने भट्टी को एंबेसडर बनाकर लोगों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

3 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी की विशुद्ध सामाजिक कॉमेडी जनता के बीच हमेशा रहेगी। जसपाल भट्टी को द्विअर्थी संवादों और उल जलूल हरकतों के बिना स्वस्थ कामेडी का किंग कहा जाता है। 3 मार्च, 1955 को अमृतसर में जन्मे जसपाल भट्टी यूं तो अभिनय के शौकीन बचपन से ही थे, लेकिन कॉलेज दिनों में उन पर व्यंग्य करने का ऐसा सुरूर छाया कि एक इंजीनियर जनता को हंसाने का काम करने लगा। भट्टी की खासियत यही रही कि उन्होंने व्यंग्य विधा के बीच जनता के मुद्दों को बहुत सहज तरीके से मंच पर उठाया। 

4 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी के परिवार वाले चाहते थे कि वो इंजीनियर बने, इसीलिए उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने नान्सेंस क्लब बनाया और नुक्कड़ नाटक करने लगे। इस क्लब से सैंकड़ों लोग जुड़ गए और लोगों को भट्टी के स्ट्रीट शो काफी पसंद आए। कॉलेज के बाद हालांकि भट्टी ने ट्रिब्यून अखबार में बतौर कार्टूनिस्ट भी काम किया, लेकिन उनका असल झुकाव तो परदे पर अभिनय और कॉमेडी करना था।

 
विज्ञापन

5 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
भट्टी का शौक परवान चढ़ा और 80 के दशक में दूरदर्शन पर उनका शो 'उल्टा पुल्टा' प्रसारित हुआ। राजनीतिक और सामाजिक गतिरोध झेल रही जनता को भट्टी की हल्की फुल्की और जनता से जुड़ी कॉमेडी पसंद आई। लोगों को इस शो में सबसे अच्छी बात लगती थी कि भट्टी बात ही बात में जनता की दुखती रग पर हाथ रखा करते थे। समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य करते हुए भट्टी जनता का मनोरंजन करते थे। लोग इस शो को देखने के लिए सुबह-सुबह ही टीवी के सामने बैठ जाया करते थे।
विज्ञापन

6 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
भट्टी ने टीवी के लिए फ्लॉप शो, फुल टेंशन, हाय जिंदगी बाय जिंदगी और थैंक्यू जीजाजी जैसे कार्यक्रम किए। इनमें जसपाल के साथ उनकी पत्नी सविता भट्टी ने भी सराहनीय काम किया। सभी शो चर्चित रहे और जनता को बेहद पसंद आए।
विज्ञापन

7 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
 भारत सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मभूषण (मरणोपरांत) ने नवाजा था। खास फिल्मों में 2005 में आई जीजा जी,  1999 में माहौल ठीक है और 2012 में पावर कट शामिल हैं। वहीं उल्टा पुल्टा, फ्लाप शो और फुल टेंशन जैसे नाटकों को लोगों ने खूब पसंद किया।

8 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी
फिल्मों में भी हाथ आजमाया: टीवी पर झंडे गाड़ने के बाद जसपाल भट्टी ने फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमाया। भट्टी ने फिल्म 'फना', 'कुछ मीठा हो जाए', 'कुछ ना कहो', 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'हमारा दिल आपके पास है', 'आ अब लौट चलें', 'इकबाल', 'कारतूस' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इनमें भट्टी के काम की सराहना भी हुई। भट्टी जिस समय सड़क हादसे का शिकार हुए, वो फिल्म के प्रचार के लिए ही जा रहे थे। स्वस्थ कॉमेडी के किंग जसपाल भट्टी को हमारी श्रद्धांजलि।

9 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी - फोटो : File Photo
भट्टी की खास बात दूसरों पर हंसना नहीं बल्कि खुद पर हंसकर दूसरों को हंसाना थी। इसकी एक बानगी उनकी बेवसाइट पर जाने पर दिखती है। अपनी वेबसाइट पर वह अपना परिचय कुछ इस अंदाज़ में देते थे, ‘मैं सनडे ट्रिब्यून में नियमित कॉलम लिखता हूँ, जिसकी वजह से ही उसकी बिक्री घटती जा रही है।’
विज्ञापन

10 of 10
हंसाने की कला के जादूगर जसपाल भट्टी - फोटो : File Photo
जसपाल भट्टी मानते थे कि एक दायरे में रहकर हंसाना कठिन कला है और इसका प्रसार होना चाहिए। उनका मानना था कि बिना फूहड़पन के हंसाना एक इबादत की तरह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें