फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

Sat, 05 Mar 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय देव और एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने जमकर ठहाके लगाए। मौका था, टैगोर थियेटर में आयोजित ह्यूमर फेस्टिवल।
विज्ञापन

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

2 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
देश के जाने माने कॉमेडियन ने शुक्रवार की शाम रंग जमा दिया। 800 की सीट वाले टैगोर में 1200  से अधिक लोग कॉमेडी का लुत्फ उठाने पहुंचे। कॉमेडी का ऐसा क्रेज कि करीब ढाई घंटे तक सूट बूट में आए कई हाई प्रोफाइल लोगों ने भी टैगोर की सीढ़ियों पर बैठकर कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर ठहाके लगाए। पति-पत्नी के खट्टे मीठे रिश्तों पर शर्मा की कॉमेडी ने पेट में दर्द और आंखों में पानी ला दिया। पूरा हाल उनके हर डायलॉग पर लोटपोट हो गया।
विज्ञापन

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

3 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
ह्यूमर फेस्ट के अंतिम दिन देश के जाने माने हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की चुटकियों पर तालियों की गड़गड़ाहट छाई रही। पति-पत्नी के खट्टे मीठे रिश्तों पर शर्मा की कॉमेडी ने पेट में दर्द और आंखों में पानी ला दिया। पूरा हाल उनके हर डायलॉग पर लोटपोट हो गया। सुरेंद्र शर्मा ने  पत्नियों को हस्बैंड को काबू में करने के कई बेहतरीन टिप्स भी दिए। शर्मा ने कहा वफादार पति भाईयों घर में एंट्री हमेशा मुंह लटकाए हुए किया करो। पत्नी समझेगी बंदा अभी कंट्रोल में है।

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

4 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की कॉमेडी का थीम बच्चों की सैतानी से लेकर ससुराल और बीवी की शॉपिंग से तंग पतियों पर रहा। टंडन ने अंत तक लोगों को तालियां मारने पर मजबूर कर दिया। एडवाइजर विजय देव की शादी और पत्नी से अनबन के सारे भेद टंडन ने टैगोर में जनता के सामने खुद एडवाइजर से खुलवा  दिए। टंडन ने पत्नियों के बैग पर कमेंट करते हुए कहा कि घर का दरवाजा तोड़ना आसान है, लेकिन बीवी के बैग से चाबी ढूंढना मुश्किल।

विज्ञापन

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

5 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी और उर्दू शायरी में खासी दिलचस्पी रखने वाले एडवाइजर विजय देव ने ह्यूमर फेस्टिवल के दूसरे दिन भी पूरी ऑडियंस का दिल जीत लिया। कुछ ना कुछ ते डेली लब्बे ...की पक्तियों को फिर से सुनने के लिए ऑ़डियंस ने डिमांड कर डाली। देव भी पूरे रंग में थे। एसएसपी डॉ.सुखचैन सिंह गिल को सामने बैठाकर एडवाइजर ने एक दिन पहले चंडीगढ़ पुलिस पर किए कमेंट को पंजाब पुलिस की तरफ मोड़ दिया। देव पुलिस पर फोकस शायरी के सभी दीवाने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूमर फेस्ट: एडवाइजर-SSP को ऐसे हंसते नहीं देखा होगा

6 of 6
जसपाल भट्टी, ह्यूमर फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
ह्यूमर फेस्टिवल के दोनों दिन स्टेज संचालन का काम कॉमेडियन दीपक राजा ने बखूबी निभाया। अन्य कलाकारों के साथ राजा ने टीवी चैनल पर चलने वाले सनसनी जैसे सीरियल को लेकर जमकर कमेंट किए। उन्होंने एक हेड लाइन में किसी क्रिकेटर के गोवा में हनीमून मनाने की खबर के साथ एक अन्य क्रिक्रेटर को भी मौका मिलेगा ....पंच करते हुए सभी को लोटपोट कर दिया। खचाखच भरे टैगोर थियेटर के बाद लोगों की सुविधा के लिए ओपन में स्क्रीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें