फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के बेटे ने डेरा सच्चा सौदा की गद्दी पर बैठने से किया इंकार

Wed, 01 Nov 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Jasmeet Singh Insan
गुरमीत राम रहीम के बेटे ने डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभालने से इंकार कर दिया है। इंकार करने के पीछे ये कारण बताया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम का परिवार - फोटो : SELF
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के जेल जाने के बाद बार-बार उत्तराधिकारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने डेरा प्रमुख के पुत्र की ताजपोशी तक का ऐलान कर दिया था पर मंगलवार को डेरा प्रमुख के पुत्र जसमीत इंसां ने साफ कर दिया है कि उसके पिता एवं डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ही गद्दीनशीन है और वे ही रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
डेरा प्रमुखके पुत्र जसमीत इंसां की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि 25 अगस्त को जो दुखदायी घटना घटित हुई। उक्त घटनाक्रम से पीड़ित निर्दोष लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है। इस पूरे घटनाक्रम से उनके हृदय को बहुत ज्यादा कष्ट हुआ है।

4 of 7
गुरमीत राम रहीम का परिवार
जसमीत ने कहा है इससे अभी वे उभर भी नहीं पाए थे कि कुछ दिन से टीवी और समाचार पत्रों में मनगडंत प्रचार और डेरा प्रमुख की गुरुगद्दी के संबंध में साध-संगत व समाज में शरारती तत्वों ने दुष्प्रचार फैलाना शुरू कर दिया, उसका उन्हें बेहद दुख है। उन्होंने कहा है कि सन् 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने डेरा सच्चा सौदा का पौधा रोपित किया व जिसकी आगे बागडोर परम संत शाह सतनाम जी महाराज को सौंपी गई। 
विज्ञापन

5 of 7
जिन्होंने अपने प्रेम व वात्सल्य से डेरा सच्चा सौदा रूपी परोपकारी पौधे को पाला व बड़ा किया। सन् 1990 में समस्त साध-संगत के सामने शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने अपना वारिस बनाते हुए डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को रूहानियत के दर डेरा सच्चा सौदा की बागडोर सौंप दी। तब से रूहानियत व मानवता भलाई कार्य की लहर चलाकर डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने 133 मानवता भलाई के कार्य कर देश व समाज की भलाई की है। 
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim Family
जसमीत ने कहा है कि उस पावन गुरुगद्दी के बारे में मनगड़ंत कहानियां फैलाए जाने से उन्हें बहुत ज्यादा आघात लगा है। इस कठिन घड़ी में भी समस्त साध-संगत डेरा सच्चा सौदा के साथ यहां न केवल चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है, वहीं मानवता भलाई के कार्यों को बदस्तूर जारी रखे हुए हैं। उनके गुरु व पिता एकदम सच्चे व निर्दोष हैं, उन्हें  पूरी उम्मीद है कि जल्द ही उच्च न्यायालय से हमें इंसाफ मिलेगा और गुरु जी हमारे बीच होंगे और मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram rahim
डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां डेरा सच्चा सौदा की गुरुगद्दी पर आसीन हैं और वही रहेंगे। जो लोग भ्रामक व झूठा प्रचार कर रहे हैं उनसे उनकी अपील है कि मानवता भलाई के कार्यों को फैलाएं। गुरुगद्दी की उनकी कभी इच्छा नहीं रही और न ही वे कभी ऐसा सोच सकते हैं। डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट व साध-संगत गुरु की पावन प्रेरणा और मार्गदर्शन पर सेवा कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें