फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के चैलेंज पर क्या बोले JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया?

Sat, 12 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
खुली बहस की चुनौती देने वाली लुधियाना की छात्रा जाह्नवी को जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

छात्रा के चैलेंज पर क्या बोले JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया?

2 of 5
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
हाल ही में दिए भाषण में कन्हैया ने कहा 'सुना है कि एक लड़की मुझसे डिबेट करना चाहती है।' लेकिन वह मुझसे क्यों डिबेट करना चाहती है? अगर डिबेट ही करना है तो अमेरिका का राष्ट्रपति से करे, जिसके अब प्रेसिडेंशियल चुनाव होने वाले हैं।' इसके साथ ही वीडियो में कन्हैया ने कहा कि मैं एक छोटा सा आदमी हूं जो पढ़ाई कर रहा हूं। मेरी शुभकामनाएं जाह्नवी के साथ हैं।
विज्ञापन

छात्रा के चैलेंज पर क्या बोले JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया?

3 of 5
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी बहल रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य हैं और पंजाब में लुधियाना के डीएवी स्कूल की 10वीं क्लास की छात्रा हैं। वे कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा।

छात्रा के चैलेंज पर क्या बोले JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया?

4 of 5
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
जाह्नवी कहती हैं कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक विशेष स्थान है, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए युवा वर्ग को भ्रमित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर व्यक्ति को भारत के संविधान द्वारा विशेष मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से कन्हैया की देश विरोधी टिप्पणियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के चैलेंज पर क्या बोले JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया?

5 of 5
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विशेष उल्लेखनीय है कि कन्हैया को चुनौती दिए जाने के बाद उसे ट्विटर पर लगातार मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। जिसे लेकर रक्षा फाउंडेशन के सदस्यों और जाह्नवी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को सारी बात बता कर उन्हें कुछ कागजात भी सौंपे। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल से जाह्नवी को सहयोग देने के लिए कहा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें