लुधियाना की 10वीं की छात्रा जाह्नवी ने एक बार फिर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को बहस के लिए ललकारा है।
विज्ञापन
छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया
2 of 6
जाहन्वी ने कन्हैया को किया चैलेंज
एनजीओ रक्षा ज्योति फाउंडेशन की यंग एक्टिविस्ट जाह्नवी बहल ने कन्हैया कुमार को 23 मार्च को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के मुद्दे पर खुली बहस के लिए शहादत दिवस पर 23 मार्च को हुसैनीवाला बार्डर पर आने का न्यौता दिया है। साथ ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के अलावा जल्द ही अदालत में एक जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन
छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया
3 of 6
कन्हैया कुमार
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि छात्रा जाह्नवी बहल ने पहले भी कन्हैया को खुली बहस की चुनौती दी थी, उस समय कन्हैया कुमार ने अपने भाषण में कहा था कि सुना है कि एक लड़की मुझसे डिबेट करना चाहती है।' वह मुझसे क्यों डिबेट करना चाहती है? अगर डिबेट ही करना है तो अमेरिका का राष्ट्रपति से करे, जिसके अब प्रेसिडेंशियल चुनाव होने वाले हैं।' मेरी शुभकामनाएं जाह्नवी के साथ हैं।'
छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया
4 of 6
जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी बहल रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य हैं और पंजाब में लुधियाना के डीएवी स्कूल की 10वीं क्लास की छात्रा हैं। वे कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया
5 of 6
जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी कहती हैं कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक विशेष स्थान है, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए युवा वर्ग को भ्रमित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर व्यक्ति को भारत के संविधान द्वारा विशेष मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से कन्हैया की देश विरोधी टिप्पणियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया
6 of 6
जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
विशेष उल्लेखनीय है कि कन्हैया को चुनौती दिए जाने के बाद उसे ट्विटर पर लगातार मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। जिसे लेकर रक्षा फाउंडेशन के सदस्यों और जाह्नवी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को सारी बात बता कर उन्हें कुछ कागजात भी सौंपे। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल से जाह्नवी को सहयोग देने के लिए कहा।