फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर का जवान कुपवाड़ा में शहीद, सीने में लगी 3 गोलियां, अंतिम संस्कार

Sun, 21 Aug 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद दविंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में शहीद हुए लांस हवलदार दविंदर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसे 3 गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन

2 of 4
कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद दविंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद हुए लांस हवलदार दविंदर सिंह का जालंधर में शनिवार को दकोहा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनको राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

3 of 4
कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद दविंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
40 साल के लांस दविंदर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे। उनका परिवार जालंधर कैंट में सरकारी क्वार्टरों में रह रहा था। 13 साल का बेटा जोबन सिंह आर्मी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। जोबन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

4 of 4
कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद दविंदर सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद दविंदर सिंह को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में गोलियां मार दी गई थी। उन्हें तीन गोलियां लगी थी। वह तब से दिल्ली के अस्पताल में दाखिल थे। 19 अगस्त को उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान मेजर जनरल दीपक ढांडा व डीसी केके यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें