फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादा 140 की स्पीड से भगा रहा था जगुआर, इनोवा से टकराई, हालत देखिए

Sun, 02 Jul 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Zirakpur Accident
लाखों की जगुआर कार ने 140 की स्पीड से एक इनोवा को टक्कर मार दी, देखिए अभी टेंपररी नंबर पर चल रही इस कार की क्या हालत हो गई...
विज्ञापन

2 of 8
Zirakpur Accident
घटना पंजाब के जीरकपुर की है, जहां जीरकपुर-पंचकूला सड़क पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू जगुआर ने दूसरी साइड जा रही इनोवा कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चारों लोग जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
Zirakpur Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद इनोवा में आग लग गई, जिसमें सवार चाचा-भतीजा गंभीर जख्मी हो गए। उनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से ओवरब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करके जाम खुलवाया। सूत्रों की माने तो जगुआर को जीरकपुर का एक नामी बिल्डर का बेटा चला रहा था।

4 of 8
Zirakpur Accident
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे एक इनोवा कार में सवार चाचा-भतीजा निवासी सेक्टर-26 (पंचकूला) वाया जीरकपुर होकर मोहाली जा रहे थे। इनोवा को भतीजा विकास (30) चला रहा था, जबकि चाचा थॉमस (50) उसके साथ वाली सीट पर बैठे थे। इस बीच इनोवा कार पंचकूला से जीरकपुर में दाखिल हुई तो निमंत्रण मैरिज पैलेस के पास जीरकपुर-पंचकूला को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज के सामने से आई एक काले रंग की तेज रफ्तार जगुआर कार बेकाबू हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
Zirakpur Accident
जगुआर की पहले टक्कर सड़क के बीच लगे डिवाइडर से हुई, जिसके बाद कार लाइट के खंभे को तोड़ती हुई दूसरी सड़क पर जा पहुंची। जगुआर ने सामने से आ रही इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इनोवा में आग लग गई। साथ ही सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी और इनोवा कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

6 of 8
Zirakpur Accident
हादसे में घायल हुए चाचा-भतीजे के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी जगुआर चालक को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी जीरकपुर के एक नामी बिल्डर का बेटा है। इसलिए पुलिस उसे बचाने में लगी हुई है। रिश्तेदारों ने आरोप है कि यह हादसा जगुआर कार चालक की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने कहा हादसे के समय जगुआर की स्पीड 140 से ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि हादसा शुक्रवार रात हुआ था, जबकि पूरा दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल आरोपी जगुआर चालक से पूछताछ करने नहीं गई। 
विज्ञापन

7 of 8
Zirakpur Accident
रिश्तेदारों का आरोप है कि कार को अंकुश जिंदल नाम का युवक चला रहा था, जो जीरकपुर के एक नामी बिल्डर का बेटा है। उसके साथ गुरेन जैन बैठा था। उन्हें शक जताया कि पुलिस आरोपी कार चालक का नाम बदल सकती है।  इसलिए मामले की जांच में पुलिस के उच्चाधिकारियों से दखल देने की मांग की है। ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद जख्मी विकास कुमार को चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया गया है। उसके बयान पर जगुआर कार के अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
Zirakpur Accident
हादसे के बाद जगुआर का चालक मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि जगुआर का अभी टेंपरेरी नंबर है, जिसकी जांच की जा रही है। जगुआर सवारों का पंचकूला के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले में पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलाया जाएगा, बल्कि जो युवक जगुआर चला रहा था उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
भगवंत सिंह, थाना प्रभारी, जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें