फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशे से टेलर 21 साल का युवा निकला आतंकी, देखिए उसकी खौफनाक साजिश का सच

Tue, 25 Apr 2017 09:45 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
isis
21 साल का जीशान मदरसे का टॉपर और कढ़ाई के काम में मास्टर है। लेकिन वो ISIS  का आतंकी निकला, फेसबुक पर उसकी तलाश ऐसे युवा थे जिनके दम पर वो दुनिया हिलाने वाला था।
विज्ञापन

2 of 9
isis
उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस की ओर से जालंधर से गिरफ्तार आतंकी गाजी बाबा की योजना सूबे में जेहादी तैयार करने की थी। इसके लिए वह सूबे में कई स्लीपर सेल को भी तैयार कर रहा था, जिनको जेहाद के लिए इस्तेमाल किया जाना था। आईएसआईएस के आका के साथ गाजी बाबा फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सऐप के साथ संपर्क में था। 
विज्ञापन

3 of 9
isis
काउंटर इंटेलिजेंस, आईबी और सीआईडी के अधिकारी गाजी का फेसबुक व व्हाट्सऐप खंगाल रहे हैं। करीब 12 युवाओं को खंगाला जा रहा है, जिनका संपर्क गाजी बाबा के साथ था। 

4 of 9
isis
बाबा पेशे से बुटीक पर काम करता था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह कट्टपंथी विचारधारा से जुड़ गया। फेसबुक पर ही उसके विचारों का आदान प्रदान कुछ कट्टरपंथी लोगों से हो गया। बाद में वह आईएसआईएस के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन

5 of 9
फेसबुक
वह लगातार इंटरनेट के जरिये उनके साथ संपर्क साध रहा था। सूत्रों की माने तो गाजी के कंधों पर जिम्मेदारी थी कि वह पंजाब में जेहादी पैदा करें, जिसको समय आने पर इस्तेमाल किया जा सके। अभी वह पहले चरण पर ही था कि उसको गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

6 of 9
ISIS
उसकी आगे योजना थी कि वह धर्म के नाम पर कुछ युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनके भीतर आग पैदा कर देगा और फिर उनका इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
isis
उसने अपनी टीम तैयार करने के बाद आईएसआईएस के आतंकवादियों को पूरा ब्योरा देना था। इसके बाद उसको आरडीएक्स व अन्य हथियार सप्लाई किए जाने थे। इनका इस्तेमाल किस जेहादी ने कहां पर कैसे करना है, इसके बारे में बाद में बताया जाना था। 
 

8 of 9
isis
गाजी आईएसआईएस से जुड़ चुका था और जब उसने स्लीपर सेल तैयार कर लेने थे तो उसको ट्रेनिंग के लिए किसी बाहरी देश भेजा जाना था। काउंटर इंटेलिजेंस व आईबी के अधिकारी लगातार यूपी व दिल्ली पुलिस से संपर्क साधे हुए हैं और इनपुट ले रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
d - फोटो : Demo pic
टीम के पास 12 युवाओं की सूची है, उन पर नजर रखी जा रही है। एजेंसियों को चिंता इस बात है कि आखिरकार गाजी का पंजाब में इस्तेमाल किसके लिए किया जाना था? इसको लेकर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें