फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस ने खुदकुशी से पहले लिखा- झूठ फरेब से तंग आ गई हूं, अब सहा नहीं जाता...जा रही हूं

Wed, 08 Aug 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
आईआरएस बिन्नी शर्मा सुसाइड
आईआरएस अफसर ने सुसाइड करने से पहले 6 लाइनों में दिल का दर्द उड़ेला, बोली- झूठ और फरेब से तंग आ गई हूं। अब बर्दाश्त नहीं होता, इसलिए जा रही हूं।
विज्ञापन

2 of 5
आईआरएस बिन्नी शर्मा सुसाइड
जयपुर के बजाज नगर स्थित घर में कस्टम विभाग की जीएसटी विंग में डिप्टी कमिश्नर आईआरएस अधिकारी 35 वर्षीय बिन्नी शर्मा ने सोमवार रात पंखे आत्महत्या कर ली। पति गुरमीत वालिया चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य के ऑडिट विभाग में सीनियर अकाउंटेंट जनरल हैं। पत्नी की सुसाइड की जानकारी उन्हें दी गई तो मंगलवार को आने की बात कही, लेकिन वे अंतिम संस्कार के समय तक नहीं पहुंचे। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरएस बिन्नी शर्मा सुसाइड
बिन्नी ने अंग्रेजी में लिखे छह लाइन के सुसाइड नोट में केवल इतना लिखा कि मैं झूठ और फरेब से परेशान हो गई हूं। पति और सास ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। भगवान मेरे बच्चों का ध्यान रखेंगे, मैं जा रही हूं। उसने पति और सास पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उसने लिखा कि दोनों ने मिलकर उसकी जिंदगी खराब कर दी है। सोमवार रात बिन्नी जब बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो मां ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव पंखे से झूल रहा था। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

4 of 5
आईआरएस बिन्नी शर्मा सुसाइड
जयपुर शहर पूर्व के पुलिस उपायुक्त गौरव यादव ने बताया कि मृतका बिन्नी अपनी मां और दो बच्चों के साथ यहां रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार बिन्नी काफी समय से डिप्रेशन में थी। वह बेहद खुशमिजाज प्रवृत्ति की थीं। पर्यटक स्थलों का शौक था और अपने दो बच्चों की पसंद-नापसंद को जिंदगी का बना चुकी थीं। लेकिन अपने दिल दिमाग की उलझनों के आगे हार गई। बच्चों के लिए तो जी रही थी, लेकिन अपनी खुद की खुशियां और जिंदगी का गला घोंट चुकी थी, लेकिन स्वीकार नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suicide note - फोटो : demo pic
परिचितों के मुताबिक, गुरमीत पहले मुंबई में था। ढाई साल पहले उसने अपना तबादला जयपुर करा लिया था, लेकिन पति-पत्नी में बनती नहीं थी। आए दिन झगड़े और किच किच तो गुरमीन ने ट्रांसफर चंडीगढ़ करा लिया। बिन्नी मां मधु शर्मा, आठ वर्षीय पुत्र चाहत और दो वर्षीय पुत्र शुभम के साथ जयपुर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, बिन्नी के कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। अब जांच का मुद्दा यह है कि कैमरे क्यों लगे हुए थे? आखिर अनबन की वजह क्या थी। पति गुरमीत अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें