अगर आप गर्मी की छुट्टियां विदेश में एन्जॉय की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह स्पेशल टूर पैकेज देखिए, पैरिस-स्विट्जरलैंड घूम आइए।
विज्ञापन
2 of 7
holiday
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) इस बार समर वैकेशन पर लोगों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने 8 रात और 9 दिन का पेरिस व स्विट्जरलैंड के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज तैयार किया है। इसमें घूमने से लेकर रहने, खाने-पीने और वापसी तक का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 7
holiday
आईआरसीटीसी ने 10 से 19 मई तक पेरिस व स्विट्जरलैंड का टूर तैयार किया है। आईआरसीटीसी चंडीगढ़ जोन के जीएम गुलशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पेरिस व स्विट्जरलैंड के इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए लोगों को 1,43,930 रुपये खर्च करने होंगे। टूरिस्टों से टिकट के मूल्य में ही अन्य चार्ज वसूल किए जाएंगे।
4 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
टूरिस्टों को होटल बुकिंग व घूमने व खाने पीने का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। इस स्पेशल टूर के लिए अब तक 33 लोग बुकिंग करवा चुकेहै। जीएम गुलशन ने बताया कि सितंबर से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे सीधा दुबई व सिंगापुर के लिए स्पेशल टूर शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
tour and travells
- फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर के तीसरे दिन टूरिस्टों को डिज्नीलैंड पार्क घूमाया जाएगा। इसके अलावा इन 9 दिनों में टूरिस्टों को पैरिस के एफल टावर, डिजोन,ज्यूरिक लेक के अलावा कई टूरिस्ट प्लेस पर घूमाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
टूर एंड ट्रैवल
स्विट्जरलैंड व जयूरिक में केबल कार की मदद से टूरिस्ट बर्फिली पहाड़ियों के बीच सैर कर सकेंगे। यहां लोगों को ज्यूरिक में माउंट ट्टिलिस, एलबिस पास, राइन फॉल्स, व कई वॉटर फाल्स भी घूमने का मौका मिलेगा।