आखिरकार आज ये राज खुल ही गया कि 'बाहुबली' को कटप्पा ने क्यों मारा? पर इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान खुद 'बाहुबली' ने इसका राज खोला था।
विज्ञापन
2 of 5
मोहाली आया 'बाहुबली'
270 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई भारत की अब तक की सबसे महंगी मूवी 'बाहुबली-2' आज रिलीज हो गई। चार भाषाओं में बनी इस फिल्म को देश भर में 9000 स्क्रीन्स पर स्क्रीनों पर दिखाया गया। इससे पहले शुक्रवार को मूवी की स्टार कास्ट मोहाली पहुंची। यहां स्टारकास्ट प्रभास और राणा दग्गुबती स्टूडेंट्स से मिले और बताया कि इस बार बाहुबली-2 में क्या कुछ दिखने वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली आया 'बाहुबली'
प्रभास ने बताया कि फिल्म में उनके अलावा राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में भल्लाला देव की भूमिका निभाने वाले राणा दगुबट्टी लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगे। साथ ही मुझे और दग्गुबती को भी एक दूसरे की ताकत आजमाने का सही मौका मिला है। इस दौरान प्रभास ने कई डॉयलॉग भी सुनाए।
4 of 5
मोहाली आया 'बाहुबली'
प्रभास ने बताया कि मूवी में देवसेना (अनुष्का शेट्टी) और अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) की लव स्टोरी भी दिखाई गई है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत और कई भाषाओं में बनी है। मूवी में भल्लालदेव के किरदार को और ज्यादा खतरनाक और क्रूर दिखाया गया है। जान लिजिए कि भल्लालदेव बाहुबली से टक्कर लेते दिखाई देंगे।
प्रभास ने बताया कि 'बाहुबली 2' के सेट को बनाने में 300 से 500 लोगों ने काम किया। मूवी में थ्रीडी प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं पहली बार कार्बन फाइबर का प्रयोग किया गया। भारत से पहले फिल्म की यूएई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां से फिल्म का पहला रिव्यू भी आ चुका है। यूएई के फिल्म समीक्षक उमैर संधु ने बाहुबली 2 का पहला रिव्यू अपने टि्वटर अकाउंट पर दिया है।