आईपीएल में अब तक दो सेंचुरी जमाकर कर ऑरेंज कैंप हासिल किए हुए रॉयल चैलेजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली पंजाब के खिलाफ अपना जलवा दिखानें में सफल नही हुए।
पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए मैच में वह मात्र बीस क्रे स्कोर पर जब आउट हुए तो उनके फैंस को काफी निराश हुई। दर्शक सिर्फ और सि उनकी बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे। इस मैच में कोहली को एक बार जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नही उठा पाए।
इसके बाद मैदान में उतरे एबी डिविलियर्स ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों को रोमांचित किया। एबी ने मैदान में चारों और लंबे लंबे शॉट्स लगाकर क्रिकेट प्रेमियों का अपना दिवाना बना दिया। आउट होने से पहले एबी ने 35 गेंदों पर शानदार 64 रन बनाए। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।
बेंगलूर के साथ मुकाबले के दौरान किंग्स इलेवन का समर्थन करने वाले घरेलू दर्शक भी बेगाने नजर आए। मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरे विराट,के राहुल, एबी डिविलियर्स के हर शॉट खेलते दर्शक खुशी से झूम उठते। दर्शकों में कोहली के अलावा डिविलियर्स और वॉटसन को देखने की ललक थी। घरेलू दर्शक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टी-शर्ट तक पहन कर स्टेडियम में पहुंचे।
विराट कोहली और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए पचास रन कब पूरे हो गए पता ही नहीं चल सका। खासकर राहुल ने मैदान के चारो और चौके और छक्के जमाए। कोहली और राहुल के बीच यह साझेदारी भी रूक सकती थी अगर मार्कस स्टोएनिस ने प्वाइंट पर महज 11 के स्कोर पर कोहली का कैच न टपकाया होता।
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डैनी मॉरिसन बेंगलूर-किंग्स इलेवन मैच से पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में दिखे। उन्होंने सिद्धू की बिल्कुल वैसी ही नकल उतारी । एक समय तक उन्हें स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी एक समय तो पहचान नहीं पाए।
किंग्स इलेवन के फिरकी गेंदबाजों ने बेंगूलर के बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा दिया। स्पिनर्स नरे मात्र चार रनों में तीन महत्तवपूर्ण विकेट चटकाए। मैच के आठवां ओवर की पहली तीसरी गेंद पर करियप्पा ने के. राहुल को 42 रन पर आउट किया। वहीं इसी ओवर की आखिर गेंद पर इसी गेंदबाज ने कोहली को मात्र 20 के निजी स्कोर पर आउट कर बड़ा उलटफेर कर दिया।
मैच के नौंवे ओवर की चौथे की गेंद पर बेहद खतरनाक प्लेयर शेन वाटसन को अक्षर पटेल ने अपनी गेंद में ऐसे लपेटा की वाटसन की गिलियां हवा में उड़ पड़ी। अक्षर ने वाटसन को मात्र एक रन पर चलता किया। मोहाली में किंग्स और दिल्ली के बीच खेले गए मैच की तुलना में आज के मैच में काफी सं या में दर्शकों ने स्टेडियम में अपनर उपस्थिती दर्ज करवाई।