मोहाली के स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का मैच बेशक मुंबई वाले जीत गए, लेकिन दिल जीतने में पंजाबियों ने ही बाजी मारी है। कैसे? देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
2 of 15
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में आईपीएल के तहत मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रविवार को खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
3 of 15
दोपहर में करीब 40 डिग्री तापमान होने के बावजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा तो दूसरी तरफ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का दीदार कर दर्शक और उत्साहित हो उठे। दोनों ही हस्तियां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थीं। देखते ही देखते पूरा स्टेडियम फुल हो गया।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
4 of 15
घरेलू मैदान पर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के प्रशंसक दोपहर दो बजे ही स्टेडियम के अंदर आने के लिए लाइनों में लग गए थे, जबकि मैच चार बजे शुरू होना था।
विज्ञापन
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
5 of 15
भले ही आईपीएल के इस सीजन में अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब सबसे निचले पायदान पर हो, लेकिन प्रशंसक इन सभी बातों को भूलकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाने चिलचिलाती गर्मी के बीच डटे रहे।
विज्ञापन
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
6 of 15
किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले मुंबई टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर जैसे ही मैदान पर उतरे। हर कोने से सचिन-सचिन की आवाज आने लगी। सचिन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया। मैच शुरू होने से पहले सचिन ने मैदान पर खुद गेंदबाजी कर मुंबई इंडियंस टीम के गेंदबाजों को टिप्स दिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
7 of 15
किंग्स इलेवन की जर्सी पहने जब सनी लियोनी मैदान पर उतरीं तो एक झलक पाने को दर्शक भी बेताब दिखे। लियोनी ने खिलाड़ियों का तो हौसला बढ़ाया ही, दर्शकों का भी अभिवादन स्वीकार किया।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
8 of 15
घरेलू मैदान पर प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीती जिंटा ने दर्शकों में टीम की जर्सी बांटी। दर्शकों ने भी उनका अभिवादन किया और किंग्स इलेवन के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्टेडियम में किंग्स के प्रशंसक चेहरे पर टैटू और हाथों में झंडे लेकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रहे थे।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
9 of 15
दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक विशेष स्टेज तैयार किया गया था। यहां घरेलू दर्शकों का ख्याल रखते हुए पंजाबी गानों का खासतौर पर इंतजाम किया गया था। चिटियां कलाइयां वे..., सोन दी चड़ी लगी सोन दी चड़ी..., यो-यो हनी सिंह... जैसे गानों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
10 of 15
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने सधी हुई शुरुआत दिखाई। सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी के बिना विकेट गंवाए शतक जड़ा। 100 रनों से ऊपर की साझेदारी के बाद पार्थिव पटेल के रूप में पहला विकेट गिरा तो दर्शक दीर्घा में गजब का उत्साह दिखा।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
11 of 15
मोहाली के स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान नेपाल में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए लोग।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
12 of 15
मोहाली के स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान मौजूद सचिन तेंदूलकर का फैन।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
13 of 15
मोहाली के स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते हुए दर्शक।
तस्वीरें: मैच जीत गया मुंबई, दिल जीत गए पंजाबी
14 of 15
मोहाली के स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते हुए दर्शक।