फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL9: जब युवी ने लगाए पंजाब के खिलाफ छक्के, दर्शक हक्के-बक्के

Tue, 17 May 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाबी पुत्तर की बदौलत पंजाबी किंग्स को घर में दी मात। देख‌िए तस्वीरों में।
विज्ञापन

2 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाबी पुत्तर युवराज सिंह की बदौलत पंजाबी किंग्स को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आईपीएल के वर्तमान सीजन में अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ की दिशा में जगह बनाने की दिशा में अपना कदम बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
हालांकि इससे पहले वर्तमान सीजन में अब तक खामोश रहा हाशिम अमला बल्ला खूब बोला। ऐसा लगा कि आज का दिन उन्हीं का था। अमला ने मैदान पर जमकर चौके और छक्के बरसाए। शतक से मात्र 4 रन दूर वह 96 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अपनी आतिशी पारी से दर्शकों का दिल जीत गए। 

4 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
अमला ने 56 गेंदों पर 96 रन बनाए। इस पारी में 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। आउट होकर जब अमला वापिस लौट रहे थे तो दर्शकों ने अपनी सीटों से उठकर तालियां बजाकर उनका शानदार स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
इससे पहले रविवार को 41 डिग्री  से अधिक तापमान के दौरान 4 बजे से शुरू होने वाले मैच के लिए दर्शक दोपहर दो बजे से ही मैदान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। तेज धूप और गर्मी भी दर्शकों के उत्साह और जोश को नहीं डिगा सकी। 
विज्ञापन

6 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
सनराइजर्स-पंजाब के बीच मुकाबले के दौरान पंजाब के दो पुत्तर एक साथ मैदान पर दिखाई दिए। युवराज और गुरकीरत मान जैसे लोकल क्रिकेट एक- दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आए। पंजाब की ओर से खेलते हुए गुरकीरत सिंह मान अधिक देर तक बल्ले से कमाल नही दिखा पाए। लेकिन वह अपनी टीम के लिए 20 गेंदों पर उपयोगी 27 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

7 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
एक समय में मैच खोने वाले सनराइजर्स हैदराबाद को आखिर एक पंजाबी पुत्तर युवराज सिंह ने ही संभाला। आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे और सिक्सर किंग्स ने नाम से जाने वाले युवी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। वहीं तीसरी गेंद पर वेन क्टिंग ने चौका मारकर मैच को पंजाब के हाथों से जीत छीन लिया।
सरनराजर्स हैदराबाद ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। 

8 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
युवी ने 42 रनों की नाबाद मैच विजेता पारी खेली।  यह रन उन्होंने 24 गेंदों पर तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से बनाए।
विज्ञापन

9 of 9
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
इस सीजन में टेबल प्वाइंट में दोनों टीमों की स्थिति बेहद अलग है। हैदराबाद 12 मैचों में 8 वीं जीत के साथ अंक तालिका में अव्वल स्‍थान पर कायम है वहीं किंग्स इलेवन 11 मुकाबलों में तीन जीत ही दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें