फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में उतरेगा ओलंपिक का 'सुल्तान', डाइट ऐसी जो हैरान कर देगी

Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
पहलवान सुशील कुमार
भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले इकलौते 'सुल्तान' सुशील कुमार WWE में उतर सकते हैं। उनकी डाइट के बारे में भी जानिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पहलवान सुशील कुमार
सुशील सुबह प्रैक्टिस से पहले या फिर बीच में 150 से 200 ग्राम मक्खन लेते हैं। ज्यादा गर्मी हो तो ग्लूकोज़ भी ले ले लेते हैं। 200 ग्राम बादाम गिरी। दूध सुबह और शाम मिलाकर 2 से ढाई किलो के करीब। दोपहर में तीन रोटी और मक्खन, सलाद और सीज़नल फल लेते हैं। सुबह शाम दो-दो ग्लास फलों का जूस।
विज्ञापन

3 of 9
पहलवान सुशील कुमार
अपने वजन पर कंट्रोल रखने के लिए अपनी डायट पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। सुबह डेढ़ घंटे और शाम को तीन घंटे प्रैक्टिस करते हैं। सप्ताह में तीन दिन फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, वॉलिबॉल या हैंडबॉल खेलते हैं। मां के हाथ का बनाया हुआ मक्खन तो उन्हें बहुत पसंद है। फिल्म देखने का उन्हें शौक नहीं हैं।

4 of 9
पहलवान सुशील कुमार
26 मई, 1983 को नजफगढ़ इलाके के गांव दापरोला में जन्में सुशील 'बीजिंग ओलिंपिक' और लंदन ओलंपिक में मेडल जीत चुके हैं। सुशील तीन भाइयों के परिवार में सबसे बड़े हैं। वह बचपन से ही कुश्ती के दीवाने थे और प्रारम्भ से ही उनका लक्ष्य ओलिंपिक में मेडल जीतना था।

 
विज्ञापन

5 of 9
पहलवान सुशील कुमार
एमटीएनएल में नौकरी करने वाले सुशील के पिता 'दीवान सिंह' और मां 'कमला' अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत गर्वित हैं। दीवानसिंह रोजाना चार किलो दूध लेकर साइकिल से, तीस किलोमीटर से भी दूर पहलवानी कर रहे सुशील को इस उम्मीद के साथ पहुंचाते कि उनका बेटा नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

6 of 9
पहलवान सुशील कुमार
सुशील कुमार ने 'दिल्ली विश्वविद्यालय' से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन वह बचपन से ही 'महाबली सतपाल' से जुड़ गए थे। महाबली सतपाल ने उनके कौशल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुशील भारत के पहले पहलवान हैं।
विज्ञापन

7 of 9
पहलवान सुशील कुमार
हालांकि सुशील 2017 के आखिर तक ही प्रो रेसलिंग से जुड़ेंगे। सुशील के करीबी रमन रहेजा ने कहा कि हम WWE से संपर्क में हैं और हम चाहते हैं कि कंपनी का एक सेंटर नई दिल्ली में भी हो। सुशील ने यह फैसला रियो ओलंपिक के बाद ही ले लिया था, जब भारतीय कुश्ती महासंघ ने नरसिंह यादव को भेजने का निर्णय लिया था।

8 of 9
पहलवान सुशील कुमार
यदि सुशील WWE से जुड़ भी जाते हैं, तो यह पहली बार नहीं होगा कि कोई भारतीय WWE से जुड़ेगा। ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दिलीप सिंह भी WWE हाथ आजमा चुके हैं। इसके अलावा जिंदर महाल उर्फ युवराज सिंह ढेसा भी WWE रिंग उतर चुके हैं। WWE के लिए सुशील का जुड़ना बड़ा कदम होगा क्योंकि भारत बड़ी मार्केट है।
विज्ञापन

9 of 9
पहलवान सुशील कुमार
सुशील ने साफ किया वो इस साल भी प्रो रेसलिंग लीग में नहीं खेलेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित इस लीग में भाग लेने से इंकार करते हुए सुशील ने कहा कि वो इस लीग में विश्वास नहीं रखते और वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि सुशील 2017 के आखिर तक ही प्रो रेसलिंग से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें