मिलिए ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया से। इस बेटी पर न केवल उसके पिता को, बल्कि पूरे गांव, जिले, प्रदेश और देश भर को गर्व है। ऐसी बेटी के होने पर आप भी गर्व करेंगे।
विज्ञापन
2 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
ये बहादुर बेटी है, पंजाब के बठिंडा जिले के गांव काहन सिंह वाला निवासी रूप सिंह की। नाम है सतवीर कौर। सतवीर के जज्बे को देखकर एकबारगी फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नरगिस का रोल जेहन में ताजा हो जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि हल खींचतीं नरगिस को खेती में दोनों बेटे मदद करते हैं, जबकि सतवीर को उसके पिता। सतवीर गले में हल बांधकर खींचती है और पिता खेत जोतते हैं। जबकि छोटी बहन जश्नदीप साइकिल पर दूध बेचने जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
रूप सिंह की पांच बेटियां हैं। सतवीर सबसे बड़ी है और अपने पिता के साथ मिलकर दो बहनों की शादी कर चुकी हैं और दो बहनों को पढ़ा रही है। सतवीर खुद भी बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। खेती बाड़ी करके और दूध बेचकर अपनी और बहनों की पढ़ाई का खर्च निकालती है। सतवीर पिछले आठ वर्षों से अपने पिता रूप सिंह के साथ खेतीबाड़ी कर रही हैं। एक पंजाबी शायर ने लिखा है ‘पुत्तर बटवाएं जमीन, धी बटवाएं दुख’। इसी को चरितार्थ कर रही सतवीर कौर।
4 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर खुद बताती हैं कि परिवार के पास खेती योग्य ज्यादा जमीन न होने के कारण उसने आठ वर्ष पहले ठान लिया था कि वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का पेट पालेगी। अब वह हर साल 14 कनाल जमीन को ठेके पर लेकर किराए के संसाधनों से खेती करते है। उसके पिता बुजुर्ग होने के कारण फसल को पानी देने के लिए जनरेटर नहीं चला पाते थे अब वह खुद जेनरेटर चलाकर फसल को पानी लगाती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर ने बताया कि बार्डर फिल्म देखते समय पिता ने कहा था कि अगर उनका एक बेटा होता तो उसे फौज में भर्ती करवाते। जिस समय उसके पिता के मुंह से यह लफ्ज निकले उसने उसी समय सोच लिया था कि वह हर हालत में अपने पिता का सपना सच करेगी और एक दिन बीएसएफ में भर्ती होकर बार्डर पर जाकर दुश्मनों के दांत खट्टे करेगी। मुफलिसी ने रूप सिंह की बेटियों को परिवार चलाने का नया जज्बा दिया। सतवीर कौर का जज्बा दिल को छू जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर कौर ने बताया कि जब वह गांव से खेत की ओर जाती है तो गांव के लोग उस पर गर्व महसूस करते हैं। सभी अपनी बेटियों को भी उस जैसा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। सतवीर कौर ने जिला प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते कहा कि पहले प्रशासन ने उसकी बुजुर्ग माता की पेंशन लगा दी थी, अब यह कहकर काट दी है कि उसकी आयु पेंशन योग्य नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया सतवीर कौर
सतवीर ने बताया कि उसे इस तरह हल जोतते देखकर पीएमओ ऑफिस से पत्र आया कि आप हल मत जोतियो, बैल दे देते हैं। सतवीर ने जवाब दिया कि हमारे पास संसाधन नहीं हैं, आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर लेकर दीजिए। इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया। सतवीर ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी पत्र लिखकर मांग की थी कि खेत में पानी की मोटर लगवा दीजिए। वहां से भी कोई सहयोग नहीं मिला।
सतवीर का कहना है कि अब वह पढ़ लिखकर अपने बीएसएफ में जाने का सपना पूरा करेगी। माता-पिता और गांव का नाम रोशन करेगी। पिता रूप सिंह भी कहते हैं कि खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने वाली उनकी बेटी सतवीर उसको हर समय हौसला देती है। रूप सिंह का कहना है कि भगवान ने उसे तीनों बेटियों के रूप में बेटे दिए हैं। अगर उनके बेटे होते तो शायद वे उसका उतना साथ न देते जितना उनकी तीनों बेटियां दे रही हैं।