फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मान ले विजेंद्र सिंह की ये बात तो हजारों बॉक्सर्स को होगा बड़ा फायदा

Wed, 22 Feb 2017 09:47 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह प्रो बाक्सिंग में एशिया टाइटल का खिताब जीत चुके हैं। निगाहें अब वर्ल्ड टाइटल के खिताब पर हैं, लेकिन...
विज्ञापन

2 of 8
बॉक्सर विजेंदर सिंह
चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह की निगाहें अब वर्ल्ड टाइटल के खिताब पर हैं, जिसे लेकर बॉक्सर विजेंद्र ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। विजेंद्र इन दिनों इंग्लैंड स्थित मैनचेस्टर शहर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से कोचिंग ले रहे हैं, अगले दो सालों में बॉक्सर विजेंद्र को वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए लड़ना है, इसलिए वे जानते हैं कि प्रेक्टिस भी सख्त और शिद्दत के साथ करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए प्रेक्टिस के दौरान चैंपियन बाक्सर को मैनचेस्टर शहर का मौसम रास नहीं आ रहा है। भारत की अपेक्षाकृत वहां के विपरीत वातावरण और जलवायु विजेंद्र की हार्ड बॉक्सिंग प्रेक्टिस में आड़े आ रही है। इसलिए विजेंद्र चाहते हैं कि वे मैनचेस्टर की बजाए यहां अपने प्रदेश के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रेक्टिस करें। 

4 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
इसी के चलते विजेंद्र ने अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आधा एकड़ की जगह मांग की। मंत्री विज ने उनकी इस व्यथा को ध्यान पूर्वक सुना और फिर विजेंद्र को आश्वासन दिया है कि वे उनकी दिक्कत और मांग दोनों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
विजेंदर सिंह
एक पंथ दो काज करना चाहते हैं विजेंद्र
गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में वर्ल्ड टाइटल की प्रेक्टिस की मांग पर बॉक्सर विजेंद्र एक पंथ दो काज करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए खेल मंत्री विज को बताया कि उनके प्रो-बॉक्सिंग कैरियर के अगले दो साल काफी कठिन हैं, लेकिन यदि सब कुछ ठीक रहा तो वे इस दौरान वर्ल्ड टाइटल के खिताब के लिए लड़ेंगे और उम्मीद है पूरी दुनिया में बाक्सिंग में देश का परचम भी लहराएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
इसलिए वे चाहते हैं कि अपनी प्रेक्टिस अपने ही देश के अनुकूल माहौल में करें। विजेंद्र ने सुझाव देते हुए मंत्री से कहा कि यदि उन्हें गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आधा एकड़ जगह मिल जाती है, तो वहां एक बाक्सिंग रिंग, जिम, हॉस्टल और रिकवरी फेसिलिटी ये सब कुछ एक ही छत के लिए नीचे लाई जा सकती हैं और इस तरह यहां एक स्टेट ऑफ आर्ट बाक्सिंग सेंटर भी डेवलप हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विजेंद्र ने कहा कि ये सेंटर केवल उनकी ट्रेनिंग मात्र के लिए नहीं रहेगा, बल्कि सूबे में उन युवा बॉक्सरों के लिए भी होगा, जो बाक्सिंग के उभरते सितारे हैं। उन्हें यहां बाक्सिंग ट्रेनिंग की एडवांस सुविधाएं मिल पाएगी, जिससे उनका खेल और निखरेगा। बॉक्सर ने मंत्री को कहा कि यहां हॉस्टल केवल डे-बोर्डिंग के लिए इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
विजेंदर सिंह
उनके अनुसार हरियाणा के छोरों में शानदार बॉक्सर बनने की पूरी काबिलियत है, लेकिन उन्हें वर्ल्ड लेवल की ट्रेनिंग नहीं मिल पाती, जबकि हरियाणा खेल विभाग को भी वर्ल्ड क्लास बाक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की जरूरत है। लिहाजा यदि गुरुग्राम में उन्हें ट्रेनिंग सेंटर खोलकर प्रेक्टिस करने की अनुमति मिल जाती है, जो सूबे में बाक्सिंग की नई पनीरी को भी फायदा होगा। खैर, इस मसले पर खेल मंत्री अनिल विज का कहना है कि वे विजेंद्र के प्रस्ताव पर सीएम से बातचीत के बाद ही कोई निर्णय ले पाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें